Home Life Style आज मंगलवार को भूलकर भी न करें ये 5 काम, बजरंगबली हो सकते हैं नाराज, भुगतने पड़ेंगे बुरे परिणाम

आज मंगलवार को भूलकर भी न करें ये 5 काम, बजरंगबली हो सकते हैं नाराज, भुगतने पड़ेंगे बुरे परिणाम

0
आज मंगलवार को भूलकर भी न करें ये 5 काम, बजरंगबली हो सकते हैं नाराज, भुगतने पड़ेंगे बुरे परिणाम

[ad_1]

Mangalwar Hanuman Puja: हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन देवी-देवताओं को समर्पित है. उसी तरह मंगलवार का दिन भगवान बजरंगबली को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन भगवान की श्रद्धा पूर्वक पूजा-पाठ करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है. इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है. लेकिन, क्या आप जानते हैं मंगलवार को कुछ ऐसे काम होते हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए? आइए भोपाल स्थित ज्योतिषी, पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से जानते हैं कि मंगलवार के दिन कौन-कौन से काम नहीं करना चाहिए.

01

शराब और मांसाहार से रहें दूर: मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित है, इसलिए इस दिन सात्विक रहना बहुत जरूरी है. ऐसा माना जाता है कि यदि आप मंगलवार के दिन शराब और मांसाहार करेंगे, तो आपके कामों में निश्चित ही बाधाएं आएंगी. ऐसे में मंगलवार के दिन सभी को शराब और मांसाहार से दूर रहना चाहिए. Image: Canva

02

काले रंग के वस्‍त्र ना पहनें: मंगलवार को लाल रंगा का वस्त्र पहनना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन काले रंग के वस्त्र नहीं पहनना चाहिए. इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनने से मंगल दोष का प्रभाव कम होता है. अगर आप भी मंगलवार को काले रंग का वस्त्र पहनते हैं तो आज से ही इसे बंद कर दें. Image: Canva

03

बाल और नाखून ना काटें: ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार के दिन बाल और नाखून काटने की मनाही है. इस दिन भूलकर भी ये सब काम नहीं करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि मंगलवार के दिन बाल कटवाना, दाढ़ी बनाना, नाखून काटना अशुभ होता है. मंगलवार के दिन यह सभी काम करने से व्यक्ति को अपने जीवन में धन और बुद्धि की हानि हो सकती है. Image: Canva

04

किसी से भी धन का लेन-देन न करें: मंगलवार को किसी से भी धन का लेन-देन नहीं करना चाहिए. हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि मंगलवार के दिन उधार पैसा ना किसी से लेना चाहिए और ना ही इस दिन किसी को उधार पैसा देना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इससे आर्थिक परेशानी और हानि होने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए आप भी इस दिन किसी से भी धन का लेन-देन न करें.

05

श्रृंगार का सामान न खरीदें: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के दिन किसी भी कन्या या स्त्री को सौंदर्य प्रसाधन सामग्री नहीं खरीदनी चाहिए. ऐसा करने से उनके वैवाहिक संबंधों में दरार आ सकती है, इसलिए अगर आप भी मंगलवार को श्रृंगार की सामग्री खरीदते हैं तो इसे आज से ही बंद कर दें.

[ad_2]

Source link