Home Life Style आज से ही इन फूड्स का सेवन करें बंद वरना नसों में जम जाएगा कोलेस्ट्रॉल, जान बचाना हो जाएगा मुश्किल

आज से ही इन फूड्स का सेवन करें बंद वरना नसों में जम जाएगा कोलेस्ट्रॉल, जान बचाना हो जाएगा मुश्किल

0
आज से ही इन फूड्स का सेवन करें बंद वरना नसों में जम जाएगा कोलेस्ट्रॉल, जान बचाना हो जाएगा मुश्किल

[ad_1]

Bad cholesterol- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
Bad cholesterol

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना भी बढ़ जाती है। कोलेस्ट्रॉल जब नसों में जमा होने लगता है तक हार्ट तक खून ठीक तरह से नहीं पहुंच पाता। इस वजह से शरीर के ब्लड सर्कुलेशन पर गहरा असर पड़ता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या के शिकार बड़ी उम्र के ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोग भी हो रहे हैं। ऐसे में अपने दिल को स्वस्थ और सेहतमंद रखने के लिए आप इन फूड्स के साथ दूरी बनाना शुरू कर दें। इन कुछ फूड्स को खाने की वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ता है। आइए जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले फूड्स कौन से हैं।

मक्खन से करें परहेज

आजकल आमतौर पर लोग नाश्ते में हर चीज को बटर के साथ खाना पसंद करते हैं। बटर के ज़्यादा सेवन से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई हो सकता है। इसकी वजह से नसों में प्लाक जम सकता है। मक्खन में फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, ये हार्ट अटैक की वजह बन सकता है। इसे खाने से बचना चाहिए। 

फ्राइड और फास्ट फूड न खाएं

डीप फ्राइड फूड और फास्ट फ़ूड कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाने का काम करते हैं। ये हार्ट ब्लोकेज की वजह बन सकता है। अगर आप हार्ट अटैक और स्टेंट सर्जरी जैसे हालातों से बचना चाहते हैं तो ऐसी तेल और मसालेदार चीजों को खाना बंद कर देना चाहिए। फास्ट फूड हार्ट के लिए नुकसानदायक है। पिज्जा, बर्गर जैसी चीजें मैदा और आर्टिफिशियल इंग्रीडिएंट्स से बनायी जाती हैं। अगर हार्ट को हेल्दी रखना है तो ऐसी चीजों को खाना अवॉइड करना चाहिए।

इन जादुई पत्तियों को उबालकर सुबह खाली पेट पीने से शुगर लेवल होगा कंट्रोल, कुछ ही दिन में दिखने लगेगा असर

बिस्किट और टोस्ट

चाय के साथ लोग बिस्किट या टोस्ट खाना पसंद करते हैं। इन चीजों में सैचुरेटेड फैट होता है। ये हार्ट डिसीज की वजह बनता है। अगर कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकना है तो बिस्किट जैसी चीजें खाने से बचना चाहिए।

सावधान! क्या आपको भी धुंधला दिखाई देता है? इन बुरी आदतों की वजह से छीन सकती है आपके आंखों की रौशनी

आइसक्रीम

आइसक्रीम खाना किसे नहीं पसंद है। इसका टेस्ट हर किसी को बेहद पसंद आता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका दिल स्वस्थ रहे तो भूलकर भी आइसक्रीम न खाएं। दिल के लिए आइसक्रीम खाना बहुत घातक साबित हो सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

सुबह खाली पेट भीगे हुए चने के फायदे कर देंगे हैरान, मोटापा, डायबिटीज सहित इन गंभीर बीमारियों से भी होगा बचाव

इन सुपरफूड्स के सेवन से बालों का झड़ना होगा कम, बाल्डनेस से भी मिलेगी राहत

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन



[ad_2]

Source link