Home Tech & Gadget आपका नया फोन नकली तो नहीं? खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ख्याल

आपका नया फोन नकली तो नहीं? खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ख्याल

0
आपका नया फोन नकली तो नहीं? खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ख्याल

[ad_1]

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीद रहे हैं या फिर किसी पुराने स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने की योजना है, तो आपको कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि मार्केट में कई फर्जी स्मार्टफोन मौजूद हैं, जो दिखने में बिल्कुल असली लगते हैं, लेकिन उन स्मार्टफोन में हार्डवेयर से लेकर सॉफ्टवेयर सब नकली होता है। आइए जानते हैं कि कैसे नकली स्मार्टफोन की पहचान की जा सकती है.मैन्युफैक्चरिंग डिटेल
ज्यादातर नकली स्मार्टफोन में मैन्युफैक्चरिंग डिटेल नहीं होती है। साथ ही कई बार नकली मैन्युफैक्चरिंग डिटेल दर्ज की जाती है। ऐसे में आपको स्मार्टफोन खरीदने से पहले फोन के ऑफिशियल दस्तावेज की जांच कर लेनी चाहिए। साथ ही उन डिटेल को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मिलान कर लेनी चाहिए।

Infinix Note 30 5G Unboxing & First Impressions: 15000 में बेस्ट 5G फोन?, देखें वीडियो

स्पेसिफिकेशन
फोन को खरीदने से पहले उस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की जांच करनी चाहिए। जैसे कि प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज, कैमरा और अन्य टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए। आप इन स्पेसिफिकेशन्स को मैन्युफैक्चरिंग वेबसाइट या अन्य ऑफिशियल सोर्स से मिलान करना चाहिए।

ऑपरेटिंग सिस्टम

सचमुच के स्मार्टफोन में आपको ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में ऑरिजिनल एंड्रॉयड, आईओएस वर्जन का मिलान करना चाहिए। आप अपने स्मार्टफोन के सेटिंग्स में जाकर इसे जांच सकते हैं। नकली स्मार्टफोन में एक प्रमाणित ऑपरेटिंग सिस्टम या वैरिएंट नहीं होता है

IMEI नंबर
आप अपने स्मार्टफोन के IMEI (International Mobile Equipment Identity) नंबर को जांच सकते हैं। आप अपने डायलर डायल करके “*#06#” नंबर डायल करके या अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर IMEI नंबर को देख सकते हैं। इसके बाद, आप वेबसाइट या IMEI नंबर की ऑफिशियल एप्लिकेशन के माध्यम से IMEI नंबर की प्रामाणिकता की जांच कर सकते हैं।

खरीदारी
अगर आप अपने स्मार्टफोन को ऑनलाइन या फिजिकल दुकान से खरीद रहे हैं, तो आपको खरीदार की जांच कर लेनी चाहिए। आपको सेलर , वेबसाइट, स्टोर के रिव्यू, ग्राहक सेवा, और उनकी उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए।

[ad_2]

Source link