Home Life Style आपको आता है बेहद गुस्सा, कहीं कमजोर तो नहीं ग्रहों के सेनापति? 6 ज्योतिष उपाय से मिलेगा लाभ

आपको आता है बेहद गुस्सा, कहीं कमजोर तो नहीं ग्रहों के सेनापति? 6 ज्योतिष उपाय से मिलेगा लाभ

0
आपको आता है बेहद गुस्सा, कहीं कमजोर तो नहीं ग्रहों के सेनापति? 6 ज्योतिष उपाय से मिलेगा लाभ

[ad_1]

हाइलाइट्स

मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है.
मंगल के कमजोर होने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है.

How to Strengthen Mars : ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों के प्रभाव का मनुष्य के जीवन पर कैसा असर पड़ता है इस विषय में विस्तार से बताया गया है. यदि किसी जातक की कुंडली में कोई ग्रह उच्च स्थान में हो तो उसको सफलता मान सम्मान और कई सारे लाभ होते हैं, परंतु यदि किसी जातक की कुंडली में कोई ग्रह अशुभ स्थिति में मौजूद हो तो उसे व्यक्ति को न सिर्फ आर्थिक परेशानी झेलना पड़ती है. बल्कि वह मानसिक और शारीरिक रूप से भी परेशान रहता है. ग्रहों का सेनापति माना जाने वाला मंगल ग्रह यदि किसी जातक की कुंडली में कमजोर है तो उसकी शादी में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं. मंगल दोष को कैसे दूर करें और इसके कमजोर होने पर क्या समस्याएं हो सकती हैं जानेंगे भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

कमजोर मंगल के लक्षण

वैदिक ज्योतिष में बताया गया है कि यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर स्थिति में है तो उसे व्यक्ति को बेहद गुस्सा आता है.

यह भी पढ़ें – Ganesh Chaturthi 2023 : घर ला रहें हैं भगवान गणेश, जान लें किस तरफ हो बप्पा की सूंड, नोट करें वास्तु के 5 नियम

मंगल के कमजोर होने पर मनुष्य के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है. कमजोर मंगल आंखों की परेशानी, पथरी की समस्या, हाई ब्लड प्रेशर जैसी परेशानी उत्पन्न कर सकता है.
मंगल ग्रह के कमजोर होने पर जातक मांस मदिरा का सेवन करने लगता है, अपनों के साथ छल कपट कर सकता है और वह व्यक्ति घमंड भी कर सकता है.

मंगल को मजबूत करने के उपाय

1. जिन जातकों की कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर स्थिति में है, उन्हें मंगलवार के दिन स्नान आदि से निवृत होकर लाल रंग के कपड़े धारण करना चाहिए और तीन, पांच या सात माला इस मंत्र का जाप करना चाहिए ‘ओम क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:’.

2. मंगलवार के दिन व्रत करने से भी मंगल ग्रह को मजबूती मिलती है.

3. यदि आपकी कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर स्थिति में है तो मंगलवार के दिन बजरंगबली पर चमेली का तेल मिला सिंदूर अर्पित करना चाहिए.

4. कुंडली में कमजोर मंगल को मजबूती देने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाना फायदेमंद हो सकता है.

यह भी पढ़ें – आप भी रात में जागते हैं देर तक, कुंडली में कमजोर हो सकता है ये ग्रह, 5 ज्योतिष उपाय दूर करेंगे परेशानी

5. जिन जातकों की कुंडली में मंगल कमजोर स्थिति में है, वे मूंगा रत्न भी धारण कर सकते हैं. परंतु कोई भी रत्न बिना ज्योतिषी की सलाह से ना धारण करें.

6. कमजोर मंगल को मजबूती प्रदान करने के लिए लाल रंग के वस्त्र, तांबा, गुड़ और गेहूं जैसी वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion

[ad_2]

Source link