Home Health आम ही नहीं, इसकी गुठलियों में भी भरा है पोषण, फेकने से पहले एक बार जरूर जान लें इसके फायदों को

आम ही नहीं, इसकी गुठलियों में भी भरा है पोषण, फेकने से पहले एक बार जरूर जान लें इसके फायदों को

0
आम ही नहीं, इसकी गुठलियों में भी भरा है पोषण, फेकने से पहले एक बार जरूर जान लें इसके फायदों को

[ad_1]

हाइलाइट्स

आम की गुठलियों में कई औषधीय गुण हैं जो बीमारियों से हमें बचा सकते हैं.
बैड कोलेस्‍ट्रॉल की समस्‍या को कंट्रोल करने में आम की गुठली काफी मददगार है.

Mango Seed Health Benefits: गर्मियों में मीठा आम खाना सभी पसंद करते हैं. हम इनके गूदों को निकालकर तो खा लेते हैं, लेकिन इसके बचे हुए बीज को डस्‍टबिन में फेंक देते हैं. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि आम में मौजूद गुठलियों का इस्‍तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है. जी हां, भारत में     वर्षों से आयुर्वेद में इसका इस्‍तेमाल इलाज के लिए किया जाता रहा है. दरअसल, गुठलियों में कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो शरीर को अनेक तरह से लाभ पहुंचाते हैं. यही नहीं, इनका इस्‍तेमाल कई बीमारियों के लक्षण को कम करने के लिए भी किया जाता है.

आम की गुठलियों में मौजूद न्‍यूट्रिशन


रिसर्च गेट्स के मुताबिक, आम की गुठलियों में भरपूर मात्रा में न्‍यूट्रिशनल वैल्‍यू होते हैं. मिनरल्‍स की बात करें तो इसमें साडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्‍नेशियम, आयरन, जिंक, कॉपर काफी मात्रा में पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए जरूरी और फायदेमंद होता है.

आम की गुठलियों के फायदे
-नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की वेबसाइट में प्रकशित रिसर्च के मुताबिक, आम के बीज में कुछ ऐसे तत्‍व हैं जो दस्त की समस्या को कम करने में सहायता करते हैं. आप आम की गुठली का चूर्ण बनाकर भी खा सकते हैं.

-आम के बीज की मदद से आप बैड कोलेस्‍ट्रॉल की समस्‍या को दूर कर सकते हैं और इसे संतुलित रख सकते हैं. हालांकि ऐसा डॉक्‍टर की सलाह के बाद करना बेहतर होता है.

इसे भी पढ़ें : साइलेंट हार्ट अटैक, जो बिना किसी संकेत के ले लेता है जान, आखिर किन लोगों को होता है इसका खतरा, पहचानें लक्षण

-शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में भी यह फायदेमंद है और बैक्टीरिया, वायरस से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करती है.

-यह मासिक धर्म के दर्द को कम करने और राहत पहुंचाने में भी मदद कर सकता है. इसके लिए आम की गुठली को पानी में उबालकर पी सकते हैं.

-रक्तचाप को संतुलित रखने में आम की गुठलियों की मदद आप ले सकते हैं. इसके लिए आम की गुठली का पाउडर इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन डॉक्‍टर की जानकारी में ही ऐसा करें.

इसे भी पढ़ें: डिहाइड्रेशन से बचना है तो पानी में मिलाकर पिएं 5 चीजें, गर्मी से करेंगी शरीर का बचाव, न बरतें लापरवाही

-दांतों को मजबूत बनाने के लिए आप आम की गुठलियों का पाउडर का इस्‍तेमाल किया जा सकता है.

-आम की गुठली स्किन पर हो रहे मुंहासों को दूर करने के भी काम आ सकता है. आम की गुठलियों के तेल में एंटी-पिंपल्स गुण होते हैं.

-आम की गुठलियों का पाउडर बनाकर अगर आप इसे बालों में लगाएं तो डैंड्रफ की समस्‍या भी दूर हो सकती है और इससे बाल मजबूत होते हैं.

Tags: Health, Home Remedies, Lifestyle

[ad_2]

Source link