[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Wings ने अपने नए ईयरबड्स के तौर पर Wings Flobuds 200 को लॉन्च कर दिया है। नए ईयरबड्स ट्रांसपेरेंट केस के साथ आते हैं और इसकी कीमत 1000 रुपये से भी कम है। कंपनी का कहना है कि इसमें 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। कितनी है कीमत और क्या है इन ईयरबड्स में खास, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ…
इसमें गेमिंग मोड भी
ईयरबड्स ट्रांसपेरेंट केस के साथ आते हैं, जो इसे स्टाइलिश लुक देते हैं। दमदार साउंड के लिए इसमें 13 एमएम ड्राइवर्स लगे हैं। कॉल के दौरान बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इन ईयरबड्स में स्मार्ट ईएनसी का सपोर्ट भी मिलता है। गेमर्स के लिए, ईयरबड्स में एक डेडिकेटेड गेम मोड मिलता है, जो 40 एनएम तक का अल्ट्रा लो लैटेंसी के साथ आता है।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अब सीधे WhatsApp से बुक करें कंफर्म बस टिकट, देखें स्टेप्स
50 घंटे तक की बैटरी लाइफ
इयरबड्स में टच कंट्रोल के साथ वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है। यह ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट के लिए IPX5 रेटिंग के साथ आता है। कंपनी का कहना है केस के साथ इसमें कुल 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। फुल चार्ज में अकेले ईयरबड्स 10 घंटे तक चलते हैं। चार्जिंग के लिए इसमें टाइप-सी पोर्ट मिलता है।
कीमत और उपलब्धता
Wings Flobuds 200 कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट पर 899 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी ने इन्हें ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर में लॉन्च किया है।
[ad_2]
Source link