Home Life Style आ गया वायरल-फ्लू का मौसम, खांसी-सर्दी से बचने के लिए आपके पास क्या है प्लान? यहां जानें 5 बेहतरीन उपाय

आ गया वायरल-फ्लू का मौसम, खांसी-सर्दी से बचने के लिए आपके पास क्या है प्लान? यहां जानें 5 बेहतरीन उपाय

0
आ गया वायरल-फ्लू का मौसम, खांसी-सर्दी से बचने के लिए आपके पास क्या है प्लान? यहां जानें 5 बेहतरीन उपाय

[ad_1]

हाइलाइट्स

बदलते मौसम में इन दिनों हवा में कई बीमार बनाने वाले वायरस होते हैं.
सावधानियां बरतकर आप इन बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं.

Viral Diseases In Weather Change: सर्दी जा रही है और गर्माहट को लोग हवा में महसूस कर र‍हे हैं. वैसे तो इस बदलते मौसम में घूमना फिरना अच्‍छा लगता है लेकिन कुछ सावधानियां बरतना भी जरूरी है. दरअसल, बदलते मौसम में इन दिनों हवा में कई तरह के वायरस मौजूद हैं जिनके संपर्क में आने से फ्लू, खांसी, सर्दी, बुखार होने की संभावना बढ़ जाती है. यही नहीं, इस मौसम में एडेनोवायरस, इन्फ्लूएंजा ए, आरएसवी और राइनो-एंटरोवायरस, एच1एन1, कोविड 19 जैसी बीमारियां भी लोगों को परेशान कर सकती है. मुश्किलें तब और भी बढ़ जाती हैं जब छोटे बच्‍चे ऐसे बैक्‍टीरिया या संक्रमण के चपेट में आ जाते हैं. यहां हम बता रहे हैं कि आप ऐसी समस्‍याओं से बचाव किस तरह कर सकते हैं.

बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए करें ये उपाय ( health tips to avoid cough cold fiver in Viral flu season)


सीडीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कोई बीमार हैं तो उनके निकट जाने से बचें, अगर आप बीमार हों तो दूसरों को भी बीमार होने से बचाने के लिए उनसे दूरी बनाए रखें और घर पर रहें.

-बीमार हैं तो अपना मुंह और नाक ढककर रखें और खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक को रुमाल से ढकें. यह आपके आसपास के लोगों को बीमार होने से बचा सकता है और फ्लू के वायरस से आपके घर वाले बचे रह सकते हैं.

-बार-बार हाथ धोएं, ऐसा करने से संक्रामक कीटाणुओं से बचे रहेंगे. इसके लिए साबुन और पानी का इस्‍तेमाल करें, ना होने पर आप अल्कोहल वाले सैनेटाइजर से हाथों को रगड़ें.

इसे भी पढ़ें : महिलाओं के लिए बहुत जरूरी हैं ये 7 विटामिन, डेली डाइट में जरूर कर लें शामिल, लंबी उम्र तक रहेंगी सेहतमंद

-अपनी आंखों, नाक या मुंह को छूने से बचें. दरअसल, बैक्‍टीरिया तब फैलते हैं जब कोई इंसान संक्रमित चीजों को छूकर अपनी आंखों, नाक या मुंह को छूता रहता है.

– भरपूर नींद लें, शारीरिक रूप से एक्टिव रहें, स्‍ट्रेस मैनेज करें, हाइड्रेट रहें और हेल्‍दी फूड का सेवन करें.

इसे भी पढ़ें-30 मिनट में ही पेट की गंदगी को किक आउट करने लगता है यह लाल सुर्ख फल, चेहरे पर सॉफ्टनेस लाने में भी जवाब नहीं

Tags: Health, Lifestyle

[ad_2]

Source link