Home Tech & Gadget आ गया 8GB रैम वाला सबसे सस्ता फोन, कीमत मात्र ₹6499; दिखने में भी धांसू

आ गया 8GB रैम वाला सबसे सस्ता फोन, कीमत मात्र ₹6499; दिखने में भी धांसू

0
आ गया 8GB रैम वाला सबसे सस्ता फोन, कीमत मात्र ₹6499; दिखने में भी धांसू

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Itel ने भारत में दमदार बैटरी वाले P40+ स्मार्टफोन के साथ Itel A60s को भी लॉन्च किया है। नया आईटेल A60s एक बेहद किफायती स्मार्टफोन है। नए फोन में 6.6 इंच एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। फोन 10W स्टैंडर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी से लैस है। फोन में 8GB तक रैम का सपोर्ट मिलता है और यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। सस्ता होने के बावजूद, नए Itel A60s स्मार्टफोन में बायोमेट्रिक अनलॉकिंग के लिए फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए, फोन में 8 मेगापिक्सल का एआई प्राइमरी सेंसर है। कितनी है नए फोन की कीमत और क्या है खास, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ..

Itel A60s की कीमत और उपलब्धता

भारत में कंपनी ने Itel A60s का केवल एकमात्र वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है और इसकी कीमत मात्र 6,499 रुपये है। कंपनी ने फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है- शैडो ब्लैक, मूनलाइट वॉयलेट और ग्लेशियर ग्रीन। स्मार्टफोन की बिक्री 12 जुलाई से अमेजन और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी।

Itel A60s में 8GB तक रैम का सपोर्ट

आईटेल इंडिया की वेबसाइट पर दी गई डिटेल्स के अनुसार, नए आईटेल ए60एस में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ 6.6-इंच एचडी प्लस (720×1612 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले में 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 120 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन एंड्रॉइड 12 के साथ प्रीइंस्टॉल्ड आता है। फोन क्वाड-कोर यूनिसॉक SC9863A1 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 4GB वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिलता है, यानी फोन में कुल 8GB रैम मिलेगी।

खुशखबरी: Jio लाया 999 रुपये का सस्ता 4G फोन Jio Bharat V2, देखें खासियत

सेफ्टी के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी

फोटोग्राफी के लिए, Itel A60s में रियर पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल 8-मेगापिक्सेल एआई कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 5-मेगापिक्सेल का कैमरा भी है। फोन में बायोमेट्रिक ऑनलॉकिंग के लिए रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है।

लगभग 3 रुपये रोज में सालभर होंगी बातें, गजब के सस्ते हैं Jio Bharat V2 के प्लान

32 दिन तक चलने वाले 5000 एमएएच बैटरी

नए Itel A60s में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन में डुअल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और जीपीएस शामिल हैं। पोन में ग्रेविटी सेंसर और कंपास भी शामिल है। फोन 5000 एमएएच बैटरी से लैस है और इसमें 10W स्टैंडर्ड चार्जिंग को सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि फोन में 32 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम और 7.5 घंटे तक का टॉकटाइम मिलता है।

[ad_2]

Source link