Home Tech & Gadget आ गया Feature Phone का बाप! ₹1499 में मिलेगी 22 दिन तक चलने वाली बैटरी और UPI सपोर्ट

आ गया Feature Phone का बाप! ₹1499 में मिलेगी 22 दिन तक चलने वाली बैटरी और UPI सपोर्ट

0
आ गया Feature Phone का बाप! ₹1499 में मिलेगी 22 दिन तक चलने वाली बैटरी और UPI सपोर्ट

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Itel Launched 3 Feature Phones: फीचर फोन आज भी भारत में लोगों के दिल के करीब हैं, फीचर फोन से जुड़े लोगों के इस प्यार को देखते हुए Itel ने अपनी गुरु सीरीज के तहत तीन फीचर फोन्स को लॉन्च किया है। कंपनी ने इन फोन्स को सुपर गुरु 200, सुपर गुरु 400, और सुपर गुरु 600 नाम दिया है। इन सभी फोन की कीमत 2000 रुपए से कम है। 

 

स्मार्टफोन के आने के बावजूद, आईटेल मानता है कि फीचर फोन की अभी भी काफी मांग है और वह इस जरूरत को पूरी तरह से पूरा कर रहा है। सुपर गुरु सीरीज में कई फीचर आम फीचर फोन से बहुत ज्यादा तगड़े हैं। इस फोन की खास बात ये है कि इससे UPI लेनदेन कर पाएंगे जो फिनटेक और कैशलेस लेनदेन के युग में एक आवश्यकता है। 

 

Amazon की नई सर्विस: 2000 के नोटों को घर बैठे बदलेगा, बैंक जाने का झंझट खत्म

 

itel Super Guru Series की खासियत और कीमत 

सुपर गुरु श्रृंखला का एक खास फायदा है कि 4 घंटे के अंदर कस्टमर सर्विस मिलेगी। क्यूआर कोड स्कैनर दिया गया है जिसकी मदद से आप यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे। तीनों फोन के साथ कंपनी ने मुफ्त में ट्रांसपेरेंट कवर देने का वादा किया है।

 

itel Super Guru 200

सुपर गुरु 200 की कीमत 1499 रुपये है। इसमें 1200mAh की बैटरी है जो 21 दिनों के स्टैंडबाय का दावा करती है। फोन भी मेटल फिनिश के साथ आता है। इसमें 1.3MP का कैमरा दिया गया है और 1.8 इंच की डिस्प्ले है।

 

Xiaomi-Realme-Oppo सब छुट्टी करने आ रहा Samsung का धांसू फीचर वाला सस्ता 5G Phone

 

itel Super Guru 400

सुपर गुरु 400 को 1699 रुपये में ख़रीदा जा सकता है। फोन एक अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ आता है, जिसमें एक बड़ा 2.4 इंच का डिस्प्ले और यादगार पलों को कैद करने के लिए एक ट्रेंडी कैमरा है।

 

itel Super Guru 600

सुपर गुरु 600 को आप 1899 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 2.8 इंच की डिस्प्ले है और मेटल बॉडी है। फोन में 1900mAh की बैटरी है जिसे लेकर 20 दिनों के स्टैंडबाय का दावा है। इसमें 1.3MP का कैमरा दिया गया है। 

[ad_2]

Source link