[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
साल 2020 में आई कोविड महामारी और लॉकडाउन के बाद से भारतीय टैबलेट मार्केट में हलचल तेज हुई है और इसमें कई गुना बढ़त देखने को मिली। बीते दो-तीन साल में अलग-अलग सेगमेंट में ढेरों टैबलेट्स लॉन्च हुए हैं लेकिन प्रीमियम टैबलेट मार्केट पर अब भी ऐपल और सैमसंग का कब्जा है। इन दोनों कंपनियों को टक्कर देने के लिए Xiaomi भारत में अपना नया टैबलेट Xiaomi Pad 6 लॉन्च करने जा रही है और इसकी लॉन्च डेट भी सामने आ गई है।
ग्राहक लंबे वक्त से शाओमी के नए टैबलेट का इंतजार कर रहे थे और इससे जुड़े कुछ लीक्स भी सामने आए थे। अब चाइनीज टेक कंपनी ने Xiaomi Pad 6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है और इसे 13 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस टैबलेट को चीन में अप्रैल में लॉन्च किया गया था और बीते महीने इसे यूरोपियन मार्केट में उतारा गया है। कंपनी ने ट्विटर पर एक टीजर शेयर करते हुए बताया है कि भारत में इसकी कीमत से 13 जून को पर्दा उठाया जाएगा।
Xiaomi के इन फोन्स को अब नहीं मिलेगा कोई अपडेट, कहीं आपका फोन लिस्ट में तो नहीं?
पहले ही सामने आ गए हैं सारे स्पेसिफिकेशंस
Xiaomi Pad 6 को प्रीमियम टेबलेट सेगमेंट में अप्रैल में लॉन्च किया गया था, जिसके चलते इसके स्पेसिफिकेशंस पहले ही सामने आ चुके हैं। Xiaomi Pad 6 मॉडल में 11 इंच का LCD पैनल 2880×1800 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ दिया गया है और यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के अलावा Dolby Vision, HDR10 सपोर्ट के साथ आता है। इस स्क्रीन को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है और कंफर्टेबल व्यूइंग अनुभव के अलावा इससे लो-ब्लू लाइट एमिशन होता है। इसका वजन 490 ग्राम और मोटाई केवल 6.51mm है।
पूरे दो साल की वारंटी वाले Xiaomi फोन पर छूट, कीमत अब 6000 रुपये से कम
पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इस टैबलेट के बैक पैनल पर 13MP कैमरा और सामने 8MP सेल्फी कैमरा वीडियो कॉलिंग जैसी जरूरतों के लिए दिया गया है। Xiaomi Pad 6 में लंबा बैकअप देने के लिए 8,840mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी दी गई है और इस बैटरी को 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। भारतीय मार्केट में यह ऐपल आईपैड और सैमसंग गैलेक्सी पैड को टक्कर दे सकता है।
[ad_2]
Source link