[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
सर्च इंजन कंपनी गूगल ने अपने जेनरेटिव AI ऐप Gemini को भारत में एंड्ऱयड यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है और गूगल प्ले स्टोर पर जाकर यह Free AI ऐप डाउनलोड किया जा सकता है। आईफोन यूजर्स के लिए कोई डेडिकेटेड ऐप नहीं है लेकिन उन्हें Google App मे ही सबसे ऊपर एक टॉगल दिया गया है, जिससे AI पावर्ड चैट के फीचर्स का फायदा मिलता है।
गूगल ने अपने Bard AI चैटबॉट का नाम बदलकर Gemini कर दिया है और इस बदलाव के साथ ही 8 फरवरी को डेडिकेटेड एंड्रॉयड ऐप लॉन्च किया था। तब यह ऐप केवल अमेरिकी यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया था लेकिन अब यह भारत समेत 150 से ज्यादा देशों में अंग्रेजी, कोरियन और जापानी भाषाओं में उपलब्ध है। गूगल ने अपने Gemini App को OpenAI के ChatGPT की टक्कर में पेश किया है।
यह भी पढ़ें: ChatGPT को मिली ‘याद्दाश्त’, अब आपकी बातें याद रखेगा जेनरेटिव AI चैटबॉट
iPhone यूजर्स ऐसे यूज करें Gemini
ऐप स्टोर पर Gemini के लिए कोई डेडिकेटेड ऐप नहीं है लेकिन iOS यूजर्स को Google App में ही एक नया टॉगल दिया जा रहा है। गूगल ऐप ओपेन करने पर सबसे ऊपर दाईं ओर दिख रहे इस टॉगल को इनेबल करने के बाद यूजर्स Gemini के फीचर्स के साथ सर्च कर सकेंगे और उन्हें चैटबॉट का ऐक्सेस मिलेगा। अगर आप आईफोन इस्तेमाल करते हैं और आपको यह टॉगल नहीं दिख रहा तो Google App अपडेट करना होगा।
इन यूजर्स के लिए काम करेगा Gemini ऐप
सपोर्ट पेज पर गूगल ने बताया है कि Gemini ऐप डाउनलोड करने के लिए फोन में कम से कम 4GB रैम होनी चाहिए। इसके अलावा इसे Android 12 या फिर इसके बाद वाले एंड्ऱॉयड वर्जन पर काम करना चाहिए। इसी तरह Gemini टॉगल केवल उन्हीं आईफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिनके डिवाइस iOS 16 या इसके बाद वाले सॉफ्टवेयर वर्जन पर काम करते हैं।
आपका आशिक नहीं, AI लिख रहा है लव-लेटर; स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा
यह है Gemini ऐप डाउनलोड करने का तरीका
सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा और फिर सर्च बार में Google Gemini लिखकर सर्च करना होगा। सबसे ऊपर दिख रहे नीले आइकन वाले Gemini पर टैप करना होगा, जिसका डिवेलपर Google LLC है। इसके बाद Install आइकन पर टैप कर आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे। गूगल/जीमेल अकाउंट से लॉगिन करने के बाद इसका इस्तेमाल शुरू किया जा सकेगा।
[ad_2]
Source link