Home Life Style इनडोर पौधों को कितना पानी देना चाहिए? किस तरह से करें इनकी देखभाल, ये हैं कुछ बेहद आसान तरीके

इनडोर पौधों को कितना पानी देना चाहिए? किस तरह से करें इनकी देखभाल, ये हैं कुछ बेहद आसान तरीके

0
इनडोर पौधों को कितना पानी देना चाहिए? किस तरह से करें इनकी देखभाल, ये हैं कुछ बेहद आसान तरीके

[ad_1]

हाइलाइट्स

इनडोर पौधों को लगाने से घर की रौनक बढ़ जाती है.
इनडोर पौधों को हेमशा उनकी जरूरत के हिसाब से ही पानी दें.

Watering the Indoor plants: कई लोगों को घर में पौधे लगाने का बहुत शौक होता है. इसके लिए वो तरह-तरह के कई पौधे घर में लगाते हैं. आजकल इनडोर प्लांटिंग का काफी प्रचलन है. शहरों में अधिकांश लोग घरों में पौधे लगाते हैं. घर में लगाए गए इन पौधों की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है. समय-समय पर उन्हें पानी देना सबसे आवश्यक होता है. इनडोर पौधों को लेकर अधिकांश लोगों को ये जानकारी नहीं होती कि कितना पानी देना चाहिए.

अगर पौधों को कम पानी देंगे तो वो जल्दी सूख जाएंगे. वहीं, उन्हें अधिक पानी देंगे तो उनके सड़ने का खतरा बढ़ जाता है. पौधों को ज्यादा पानी देना भी नुकसानदेह होता है, इसलिए हमेशा जरूरत को समझते हुए ही पानी देना चाहिए. आइए आज हम आपको बताते हैं कि रोजाना या सप्ताह में इनडोर पौधों को कितना पानी देना चाहिए.

ये भी पढ़ें- सुबह की यह एक कप चाय घटाएगी मोटापा, बढ़ी हुई तोंद करेगी कम, सेहत को देगी 5 कमाल के फायदे

इनडोर पौधों को कितना पानी दें?
आपके घर में लगाए गए हर पौधे को पानी की अलग-अलग जरूरत होती है. किसी भी पौधे में पानी की समान मात्रा की जरूरत नहीं होती. जहां बड़े पत्ते वाले पौधों को ज्यादा पानी की जरूरत होती है छोटे पत्ते वाले अधिकांश पौधों को कम पानी चाहिए होता है. अगर किसी पौधे की पत्तियां मुरझाई हुई हैं तो ये समझ जाना चाहिए कि उन्हें पानी की जरूरत है. ऐसे में उन्हें तुरंत पानी ढें. सप्ताह में कम से कम एक बार इनडोर पौधों की जांच जरुर करें. उन्हें देखें कि कहीं पत्तियां मुरझाई हुई तो नहीं है.

पौधों को पानी देने के लिए आप वाटरबैग का इस्तेमाल कर सकते हैं.।हर एक से दो दिन में पौधों की नमी की जांच करते रहे. अगर उंगली मिट्टी में आसानी से जाए तो समझिए अभी पानी की कोई जरूरत नहीं है. लेकिन अगर मिट्टी सूख रही हो तो पानी जरूर दें. पौधों के लिए बारिश का पाने सबसे अच्छा माना जाता है. बारिश के पानी से पौधे खिल उठते हैं. पौधों को हमेशा सुबह पानी देने का प्रयास करें.

ये भी पढ़ें- मांस-मछली को छोड़िए, लोहे की तरह हड्डियों को मजबूत करने के लिए ये 5 शाकाहारी फूड्स खाइए, मिलेंगे कई फायदे

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Plantation, Tips and Tricks

[ad_2]

Source link