Home Life Style इस खास वजह से हकलाने लगते हैं बच्चे, जानें कारण और देसी उपचार

इस खास वजह से हकलाने लगते हैं बच्चे, जानें कारण और देसी उपचार

0
इस खास वजह से हकलाने लगते हैं बच्चे, जानें कारण और देसी उपचार

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Stammering in Kids: आपने अक्सर अपने आसपास कई ऐसे बच्चों को देखा होगा जो दूसरे लोगों से बात करते समय अटकते या फिर रुक-रुक बोलते हैं। ऐसे पीड़ित बच्चों का कई बार साथी बच्चे मजाक बनाने लगते हैं, जिसकी वजह से उनके आत्मविश्वास में भी कमी आने लगती है। ऐसे में हकलाने की इस समस्या से निपटने के लिए आइए जानते हैं क्या है हकलाने के कारण, लक्षण और धेसी उपचार। 

क्या होती है हकलाने की समस्या?

हकलाने की समस्या एक स्पीच डिसऑर्डर है। इसमें व्यक्ति अटक-अटकर और रुक-रुक कर बोलने के साथ एक ही शब्द को बार-बार दोहराता रहता है। इसके अलावा कई बार हकलाने वाला व्यक्ति अपना सिर हिलाने के साथ होठों में भी कंपन महसूस कर सकता है। 

हकलाने के लक्षण-

-शब्दो को दोहराना।

-अटक-अटकर और रुक-रुक कर बोलना।

-पीड़ित बोलने में झिझक महसूस करता है।

-बोलते समय गंभीरता आ सकती है।

-हकलाने के साथ आंखों का झपकना।

-सिर या शरीर के अन्य अंगों में झटके।

-जबड़े में झटके।

-मुट्ठी बांधना

हकलाने के कारण- 

-दिमागी चोट के कारण जैसे स्ट्रोक।

-वंशानुगत

-भावनात्मक आघात

-दो से पांच साल के लड़कों में इसका जोखिम ज्यादा हो सकता है।

हकलाने की समस्या दूर करने के घरेलू उपाय- 

हरा धनिया-


इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले पानी में धनिया के पत्ते डालकर उन्हें कम से कम 20 मिनट तक गर्म करें। अब इस पानी से रोजाना दिन में 2-3 बार बच्चे को गरारे करवाएं। दरअसल, हकलाने की समस्या नर्वस सिस्टम से भी जुड़ी हो सकती है, जिसे न्यूरोजेनिक शटरिंग के नाम से जाना जाता है। ऐसे में धनिया में मौजूद न्यूरोप्रोटेक्टिव (नर्वस सिस्टम का बचाव करने वाला गुण) हकलाने की समस्या में फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, हरा धनिया कितना कारगर होगा, फिलहाल इस विषय पर अभी और सटीक शोध की आवश्यकता है।

काली मिर्च- 

मक्खन में काली मिर्च का पाउडर मिलाकर इस मिश्रण को रोजाना दिन में दो बार खाएं। इसके अलावा रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में चुटकी भर काली मिर्च मिलाकर भी पी सकते हैं। काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन में दिमागी कार्यप्रणाली में सुधार करने की क्षमता पाई जाती है। 

[ad_2]

Source link