Home Tech & Gadget इस प्लान से रीचार्ज पर 75 रुपये की छूट, Free Disney+ Hotstar और 50GB एक्सट्रा डाटा

इस प्लान से रीचार्ज पर 75 रुपये की छूट, Free Disney+ Hotstar और 50GB एक्सट्रा डाटा

0
इस प्लान से रीचार्ज पर 75 रुपये की छूट, Free Disney+ Hotstar और 50GB एक्सट्रा डाटा

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

भारतीय टेलिकॉम मार्केट में कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है और सब्सक्राइबर बेस में आने वाले उतार-चढ़ाव को देखते हुए लगातार नए बदलाव किए जाते हैं। Jio और Airtel की ओर से 5G सेवाएं रोलआउट कर दी गईं हैं लेकिन वोडाफोन-आइडिया (Vi) इस मामले में पीछे रह गया है। यही वजह है कि Vi खास आकर्षक ऑफर और रीचार्ज पर डिस्काउंट लेकर आया है। 

वोडाफोन-आइडिया (Vi) सब्सक्राइबर्स को चुनिंदा प्लान्स से सस्ते में रीचार्ज करने का मौका दिया जा रहा है और ढेरों प्लान्स अतिरिक्त 5GB डाटा ऑफर कर रहे हैं। हालांकि, कंपनी पहली बार अपने एनुअल रीचार्ज प्लान पर बड़ी छूट दे रही है। ऐप के जरिए रीचार्ज करने वाले सब्सक्राइबर्स इस तरह लंबी वैलिडिटी वाले प्लान पर 75 रुपये की बचत कर सकते हैं। 

डेली डाटा नहीं चाहिए तो महंगे प्लान से मत करो रीचार्ज, ये 3 सस्ते प्लान बना देंगे काम

Vi एनुअल प्लान पर मिल रही छूट

अगर यूजर्स Vi ऐप के जरिए 3,099 रुपये कीमत वाला रीचार्ज करते हैं तो उन्हें 75 रुपये की छूट Discounts & Offers सेक्शन में जाने पर मिलेगी। यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें सालभर रोज 2GB डेली डाटा मिलता है। रीचार्ज करने पर सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग का विकल्प और रोज 100 SMS भी मिलते हैं। 

वीकेंड डाटा रोलओवर की सुविधा

Vi अकेली ऐसी टेलिकॉम कंपनी है, जो अपने प्रीपेड प्लान्स में डाटा रोलओवर की सुविधा देती है। यानी जो डेली डाटा बच जाता है और इस्तेमाल नहीं होता, वह यूजर्स को एकसाथ सप्ताह के आखिर में वीकेंड पर मिल जाता है। इसके अलावा रात  12 बजे से सुबह के 6 बजे के बीच अनलिमिटेड फ्री डाटा भी यह प्लान ऑफर कर रहा है। 

जहां चाहो, वहां पाओ WiFi का मजा, इस सस्ते  छोटू डिवाइस में लगाओ कोई भी SIM

Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन

 एनुअल प्लान के साथ यूजर्स को हर महीने 2GB बैकअप डाटा दिया जा रहा है, जिसे ViApp में जाकर क्लेम किया जा सकता है। इसमें Vi movies & TV ऐप का ऐक्सेस तो मिलता ही है, साथ ही 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी फ्री ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, मोबाइल प्लान के साथ केवल स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही स्ट्रीमिंग की जा सकती है। 

[ad_2]

Source link