Home National इस बीज को खाने से दिल बनेगा हेल्दी, हड्डियों में भी आ जाएगी जान, इन बीमारियों में भी दिखाएगा असर

इस बीज को खाने से दिल बनेगा हेल्दी, हड्डियों में भी आ जाएगी जान, इन बीमारियों में भी दिखाएगा असर

0
इस बीज को खाने से दिल बनेगा हेल्दी, हड्डियों में भी आ जाएगी जान, इन बीमारियों में भी दिखाएगा असर

[ad_1]

हाइलाइट्स

चिया सीड्स में काफी मात्रा में फाइबर और प्रोटीन भी होता है.
चिया सीड्स का सेवन वजन घटाने में भी मदद कर सकता है.

Chia Seeds Benefits: चिया सीड्स के काले या सफेद दाने आकार में भले ही छोटे लगें लेकिन गुणों के मामले में ये काफी बड़े हैं. चिया सीड्स में प्रचुर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. चिया सीड्स में प्रोटीन, फाइबर आदि पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं. ये दिल की सेहत को दुरुस्त रखने के साथ ही हड्डियों को मजूबत बनाने और ब्लड शुगर को कम करने में असरदार होते हैं. आप अगर बढ़ते वजन से परेशान हैं तो चिया सीड्स को डाइट में शामिल कर मोटापा भी घटा सकते हैं.
चिया सीड्स गुणों से भरपूर बीज हैं और इन्हें खाने के बाद काफी समय तक पेट भरा महसूस करता है. हेल्थलाइन के अनुसार चिया सीड्स का इस्तेमाल शरीर को सेहतमंद रखने में मददगार हो सकता है.

चिया सीड्स खाने के फायदे

न्यूट्रिशंस से भरपूर – चिया सीड्स न्यूट्रिशंस से भरपूर होते हैं और इसमें काफी मात्रा मं कैलोरी, प्रोटीन, फैट, कार्ब्स, फाइबर, कैल्शियम, आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो कि शरीर को कई बीमारियों में फायदा पहुंचाते हैं. इसके साथ ही शरीर को रोगों से लड़ने के लिए मजबूत बनाते हैं. चिया सीड्स में न्यूट्रिएंट्स के साथ फाइबर, ओमेगा3 फैटी एसिड भी होता है.

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में खाएं ये 5 चीजें तो दूर भाग जाएगी ठंड, बीमारियां भी नहीं आएंगी पास, जान लें जबरदस्त फायदे

एंटीऑक्सीडेंट्स की प्रचुरता – चिया सीड्स एंटी-ऑक्सीडेंट्स का भी एक बढ़िया स्त्रोत है. चिया सीड्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं. इसके साथ ही शरीर के डैमेज सेल्स को बिल्डअप करने में भी मदद करते हैं. चिया सीड्स में एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज़ होने के साथ ही ये लिवर के लिए भी फायदेमंद होते हैं.

वजन घटाने में – चिया सीड्स फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, ऐसे में ये वजन कम करने में काफी कारगर हो सकते हैं. फाइबर और प्रोटीन की वजह से शरीर को काफी वक्त तक भूख नहीं लगती है और पेट भरा सा महसूस होता है, ऐसे में क्रेविंग कम होने से वजन घटने में मदद मिल सकती है.

हार्ट डिजीज – चिया सीड्स का नियमित सेवन दिल संबंधी बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है. चिया सीड्स में काफी फाइबर, ओमेगा 3 एसिड होता है जो कि दिल की बीमारियों को कम करता है. इसमें मौजूद सॉल्यूबस फाइबर खून में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाता है. इससे हार्ट डिजीज का रिस्क कम हो जाता है.

इसे भी पढ़ें: हाई बीपी से परेशान हैं तो खाएं हींग, गज़ब के फायदे कर देंगे हैरान, इन बीमारियों में मिलेगा आराम

हड्डियों की मजबूती – चिया सीड्स में कैल्शियम के साथ ही फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे तत्व भी हैं जो कि हड्डियों को मजबूती देने का काम करते हैं. चिया सीड्स के नियमित सेवन से बोन स्ट्रांग बन सकती हैं.

ब्लड शुगर – चिया सीड्स का सेवन ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को कम करने में भी असरदार हो सकता है. इसमें मौजूद फाइबर ब्लड में मौजूद शुगर को घटा सकता है. हालांकि अभी इसे लेकर और रिसर्च किए जाने की जरूरत है.

Tags: Health, Health News, Healthy food, Lifestyle

[ad_2]

Source link