Home World इस यूरोपीय देश ने पाकिस्तान में अनिश्चितकाल के लिए बंद किया अपना दूतावास, बताया ये कारण

इस यूरोपीय देश ने पाकिस्तान में अनिश्चितकाल के लिए बंद किया अपना दूतावास, बताया ये कारण

0
इस यूरोपीय देश ने पाकिस्तान में अनिश्चितकाल के लिए बंद किया अपना दूतावास, बताया ये कारण

[ad_1]

इस यूरोपीय देश ने पाकिस्तान में अनिश्चितकाल के लिए बंद किया अपना दूतावास, बताया ये कारण- India TV Hindi

Image Source : TWITTER
इस यूरोपीय देश ने पाकिस्तान में अनिश्चितकाल के लिए बंद किया अपना दूतावास, बताया ये कारण

Sweden-Pakistan: कंगाल पाकिस्तान में सरकार होते हुए भी अराजकता की स्थिति है। यहां सुरक्षा व्यवस्था इतनी लचर है कि कोई देश यहां अपने पर्यटकों को नहीं भेजता है। आतंक की पनाहगाह पाकिस्तान की धरती पर चाहे पाकिस्तानी तालिबानी हों, या दूसरे आतंकी नेटवर्क, हिंसा और टेरर का बोलबाला है। जनता कंगाली और भूख से मर रही है। देश का खजाना खाली हो गया है। ऐसी स्थिति में अब पाकिस्तान में स्थित विदेशी दूतावास भी साथ छोड़ रहे हैं। यूरोपीय देश स्वीडन ने पाकिस्तान में अनिश्चितकाल के लिए अपना दूतावास बंद कर दिया है। इसके पीछे कारण इस्लामाबाद में सुरक्षा स्थिति को बताया गया है। यह दूतावास स्वीडन कब खोलेगा, इसे लेकर स्वीडन की ओर से कोई उत्तर नहीं आया है। दरअसल, माइग्रेशन विभाग किसी भी तरह के अनुरोधों को संभालने में अक्षम है, यही कारण है कि स्वीडन का दूतावास आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है। 

स्वीडिश शिक्षा संस्थानों पढ़ने के इच्छुक पाकिस्तानी छात्र होंगे प्रभावित

रिपोर्ट्स के अनुसार स्वीडिश संस्थानों में दाखिला लेना चाह रहे पाकिस्तानी छात्रों को स्वीडन का दूतावास बंद होने से सबसे ज्यादा नुकसान होगा। क्योंकि स्वीडन में नया एजुकेशन सत्र अगस्त महीने से शुरू होता है। इसके अलावा वीजा प्रक्रिया में करीब 6 महीने तक लग जाते हैं। स्वीडन में स्थित पाकिस्तानी दूतावास का इस बारे में कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि स्वीडिश यूनिवर्सिटीज के लिए आवेदन करने वाले छात्र जल्दी ही वीजा के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विद्याथर््िायों ने इस बारे में विदेश सचिव असद मजीद को खत लिखा है। 

पाकिस्तान पर कंगाली और हाल के समय आई बाढ़ की दोहरी मार

कंगाल पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट आ रही है। सरकारी खजाना खाली हो गया है। कटोरा लेकर पाकिस्तान दुनियाभर में कर्ज की भीख मांग रहा है। मुद्रास्फीति रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। मुद्रा का अवमूल्यन हुआ है। कुछ महीने पहले आई प्राकृतिक आपदा यानी बाढ़ ने भी पाकिस्तान की गरीबी और बढ़ा दी। यह बाढ़ ‘गरीबी में गीला आटा‘ करने वाली थी। पाकिस्तान की ग्रोथ रेट केवल 0.5 फीसदी रहेगी, जो पिछले साल 6 फीसदी रही। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान में हालात कितने बुरे हैं। 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन



[ad_2]

Source link