[ad_1]
अगर अभी तक आप इस किसी भी कंपनी के आईपीओ पर दांव नहीं लगा पाए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगले सप्ताह दो और कंपनियों के आईपीओ ओपन हो रहे हैं। यानी निवेशकों के पास आईपीओ से पैसा कमाने दो और मौका आ रहा है। जिन कंपनियों का आईपीओ अगले सप्ताह खुल रहा है वो कंपनियां – केफिन टेक्नोलॉजी (KFin Technologies IPO) और एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स (Elin Electronics Ltd) हैं। आइए जानते हैं कि निवेशक किस दिन से इस कंपनी पर दांव लगा सकेंगे –
केफिन टेक्नोलॉजी आईपीओ –
इस कंपनी का आईपीओ 19 दिसंबर 2022 को ओपन होगा। इस आईपीओ पर निवेशक 21 दिसंबर 2022 तक दांव लगा सकेंगे। केफिन टेक्नोलॉजी ने इस आईपीओ के लिए 347-366 रुपये प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 1500 करोड़ रुपये जुटाना चाह रही है। बता दें, इस आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट 26 दिसंबर को हो सकता है। वहीं, कंपनी 29 दिसंबर 2022 को मार्केट में डेब्यू कर सकती है।
रेखा झुनझुनवाला का यह स्टॉक जाएगा 1500 रुपये के पार! एक्सपर्ट्स ने कहा खरीद लो
एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स (Elin Electronics Ltd)
इस इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का आईपीओ 20 दिसंबर को ओपन हो रहा है और निवेशक इस आईपीओ पर 22 दिसंबर तक दांव लगा पाएंगे। एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स के आईपीओ का साइज 475 करोड़ रुपये का है। जिसमें 175 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर और 300 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत जारी किए जाएंगे। बता दें, कंपनी शेयर मार्केट में 30 दिसंबर 2022 को लिस्ट हो सकती है।
इस साल कैसी रही है कंपनियों की लिस्टिंग
साल 2022 में 83 कंपनियों की लिस्टिंग बीएसई में हुई है जिसमें 33 कंपनियां मेन बोर्ड और 50 कंपनियां बीएसई एसएमई सेगमेंट में लिस्ट हुईं हैं। इन 83 में भी 63 की पॉजटिव 20 कंपनियां डिस्काउंट पर लिस्ट हुईं। बता दें, इस साल लिस्ट हुई 83 कंपनियों में 68 कंपनियों के शेयर इश्यू प्राइस के ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। जबकि 15 कंपनियों के आईपीओ अभी भी इश्यू प्राइस के नीचे ही ट्रेड कर रहे हैं।
इन 10 पेनी स्टॉक्स ने दिया इस साल 2000 प्रतिशत तक का रिटर्न, निवेशक गदगद
[ad_2]
Source link