Home National उसकी याद आ रही है, पता नहीं कैसा होगा; महुआ मोइत्रा के ‘एक्‍स’ ने शेयर किया वीडियो

उसकी याद आ रही है, पता नहीं कैसा होगा; महुआ मोइत्रा के ‘एक्‍स’ ने शेयर किया वीडियो

0
उसकी याद आ रही है, पता नहीं कैसा होगा; महुआ मोइत्रा के ‘एक्‍स’ ने शेयर किया वीडियो

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा के ‘एक्स’ जय अनंत देहाद्राई ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि उन्हें हेनरी की याद आ रही है। बता दें कि हेनरी तीन साल का एक रॉटवीलर कुत्ता है जिसे कथित तौर पर महुआ मोइत्रा ने उनसे “छीन” लिया। हेनरी को दोनों तब लाए थे जब वे रिलेशनशिप में थे। इस कुत्तो को लेकर महुआ और जय अनंत ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। जहां महुआ लोकसभा सांसद हैं तो वहीं जय अनंत देहाद्राई सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। 

कुत्ते को लेकर मामला पुलिस के पास भी जा चुका है। जय अनंत देहाद्राई का आरोप है कि महुआ हेनरी को किडनैप करके ले गई हैं। लेकिन महुआ का कहना है कि ये कुत्ता उनका है। अब अनंत देहाद्राई ने तीन वर्षीय हेनरी के वीडियो के साथ ट्विटर पर एक संदेश पोस्ट किया है। वीडियो में हेनरी भौंक रहा है और कभी-कभी वैक्यूम क्लीनर को काटने की कोशिश भी कर रहा है। वीडियो में एक शख्स वैक्यूम क्लीनर मशीन का इस्तेमाल करके कालीन साफ ​​कर रहा है। देहाद्राई ने लिखा, “वह हमें वैक्यूम क्लीनर से बचाने की कोशिश कर रहा है!” उन्होंने लिखा कि वह हेनरी को बहुत याद कर रहे हैं। वह हमें वैक्यूम क्लीनर से बचाने की कोशिश कर रहा है! आज 14 दिन हो गए… पता नहीं वह कैसे/कहाँ है।”

देहाद्राई का दावा है कि उन्होंने हेनरी को जनवरी 2021 में जनकपुरी में एबी बहुगुणा से 75,000 रुपये में खरीदा था, जिसका भुगतान उन्होंने 10,000 रुपये और 65,000 रुपये की दो किस्तों में किया था। देहाद्राई ने 19 अक्टूबर को अपनी पुलिस शिकायत में कहा, “मेरे कुत्ते हेनरी के साथ मेरा बंधन एक माता-पिता और बच्चे का है। जब वह 40 दिन का था तब से मैंने उसकी देखभाल की है और मैं उसकी हर जरूरत और चिंता को समझता हूं।”

लेकिन मोइत्रा का दावा है कि हेनरी उनका है। उन्होंने देहाद्राई पर दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास में घुसपैठ करने और हेनरी को चुराने का आरोप लगाया था। देहाद्राई का एक अलग दावा है। उनका कहना है कि मोइत्रा ने हेनरी को परेशान करने और ब्लैकमेल करने के इरादे से 10 अक्टूबर से “जानबूझकर उसका अपहरण कर लिया है और उसे उनसे दूर छिपा दिया है”।

 

देहाद्राई ने पिछले सप्ताह पुलिस को एक याचिका में लिखा था, “मैं आपसे हाथ जोड़कर और पूरी विनम्रता से अनुरोध करूंगा कि हेनरी को अपने असली मालिक-माता-पिता के साथ होना चाहिए। समय बहुत महत्वपूर्ण है और मैं आपसे विनती करूंगा कि कृपया मुझे जल्द से जल्द हेनरी से मिलवाएं… और मेरे कुत्ते को वापस लाने में मेरी मदद करें।” सोशल मीडिया पर मोइत्रा की टाइमलाइन हेनरी के साथ उनकी तस्वीरों से भरी हुई है, जो कुत्ते के साथ उनके गहरे बंधन को भी दर्शाती है।

[ad_2]

Source link