Home National उसके पिता और भाई की भी कर दी गई हत्या, गांव वापस नहीं जाना चाहती; न्यूड परेड करवाई गई महिला की मां का छलका दर्द

उसके पिता और भाई की भी कर दी गई हत्या, गांव वापस नहीं जाना चाहती; न्यूड परेड करवाई गई महिला की मां का छलका दर्द

0
उसके पिता और भाई की भी कर दी गई हत्या, गांव वापस नहीं जाना चाहती; न्यूड परेड करवाई गई महिला की मां का छलका दर्द

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Manipur Video: मणिपुर में पिछले कई दिनों से हिंसा जारी है। दो महिलाओं को नग्न सड़क पर घुमाए जाने के मामले ने शर्मसार कर दिया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 11 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया है, जबकि आठ अन्य आरोपियों की भी पहचान हो चुकी है। इस बीच, न्यूड परेड करवाई गईं दो महिलाओं में से एक की मां ने कहा है कि अब उनके परिवार के वापस गांव लौटने की उम्मीद नहीं के बराबर है। महिला की मां ने आरोप लगाया कि मणिपुर सरकार ने हिंसा को रोकने या लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं।

महिला के बेटे और पति, दोनों की भीड़ ने हत्या कर दी। इसके बाद उनकी बेटी के कपड़े उतरवाकर नग्न परेड करवाई गई। चार मई की इस घटना का वीडियो कुछ दिनों पहले सामने आया, जिसके बाद बवाल मच गया। महिला ने एनडीटीवी को बताया, ”मैंने अपना सबसे छोटा बेटा खो दिया है, जो मेरी उम्मीद था। मैंने उसे उचित शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्कूल भेजा। अब उसके पिता भी नहीं रहे। मेरे बड़े बेटे के पास नौकरी नहीं है। इसलिए, जब मैं अपने परिवार के भविष्य के बारे में सोचती हूं, तो मुझे लगता है कि कोई उम्मीद बची नहीं है। मैं निराश और असहाय महसूस करती हूं।”

महिला ने आगे कहा कि हमारे गांव वापस जाने की कोई संभावना नहीं है। यह विचार मेरे दिमाग में भी नहीं आया है। नहीं, हम वापस नहीं जा सकते। मैं वापस नहीं जाना चाहती। हमारे घर जला दिए गए हैं, हमारे खेत नष्ट हो गए हैं। मैं वापस क्या जाऊंगी? मेरा गांव जल गया है। मुझे नहीं पता कि मेरे और मेरे परिवार का भविष्य क्या है, लेकिन मैं वापस नहीं जा सकती।” महिला ने मणिपुर में मई महीने की शुरुआत से जारी हिंसा को नहीं रोक पाने के पीछे मणिपुर सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने आगे कहा, ”मैं बहुत गुस्से में हूं। उन्होंने उसके पिता और उसके भाई की बेरहमी से हत्या कर दी है और यहां तक कि उसके साथ भी उन्होंने यह अपमानजनक कृत्य किया है। मैं बहुत आहत हूं। मणिपुर सरकार कुछ नहीं कर रही है।  भगवान की कृपा से, शारीरिक रूप से मैं ठीक हूं, लेकिन मैं दिन-रात इसके बारे में सोचती हूं। मैंने एक डॉक्टर से परामर्श लिया है। बहुत ही कमजोर महसूस कर रही हूं।”

चारों आरोपी 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए

दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में भीड़ में शामिल रहे गिरफ्तार चारों आरोपियों को शुक्रवार को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुये गिरफ्तारियां 19 जुलाई को घटना का 26 सेकंड का वीडियो सामने आने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को की गईं। पुलिस ने बताया कि आक्रोशित भीड़ ने शुक्रवार दोपहर एक अन्य संदिग्ध के थोउबल जिले में वांगजिंग स्थित घर को जला दिया जिसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ”संदिग्ध को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। यह पता चलने पर कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है, वह फरार हो गया।”

एक महिला एक पूर्व सैनिक की पत्नी

वीडियो में दिखने वाली एक महिला एक पूर्व सैनिक की पत्नी है, जिन्होंने असम रेजीमेंट में सूबेदार के तौर पर सेवाएं दीं और करगिल युद्ध भी लड़ा था। घटना के संबंध में शिकायत करीब एक माह पहले 21 जून को कांगपोकपी जिले के सैकुल थाने में दर्ज कराई गई थी। इसमें जनजातीय समुदाय की महिलाओं के अपहरण और उनसे शर्मनाक बर्ताव संबंधी जुल्म की दास्तां का उल्लेख है। प्राथमिकी में दावा किया गया कि भीड़ ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी जिसने चार मई को कुछ लोगों को अपनी बहन से दुष्कर्म करने से रोकने की कोशिश की थी। इसके बाद दोनों महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया और दूसरे लोगों के सामने ही उनका यौन उत्पीड़न किया गया। अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने मणिपुर में हुई चार मई की घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। आयोग ने कहा कि यह घटना सभी महिलाओं का अपमान है और दोषियों को मौत की सजा दी जानी चाहिए। 

[ad_2]

Source link