Home Health एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने किया कुछ ऐसा, अब गूगल पर खोज रहे लोग ! आखिर क्या है इलेक्ट्रोलिसिस फुट बाथ?

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने किया कुछ ऐसा, अब गूगल पर खोज रहे लोग ! आखिर क्या है इलेक्ट्रोलिसिस फुट बाथ?

0
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने किया कुछ ऐसा, अब गूगल पर खोज रहे लोग ! आखिर क्या है इलेक्ट्रोलिसिस फुट बाथ?

[ad_1]

Last Updated:

Shilpa Shetty Food Detox: शिल्पा शेट्टी समय-समय पर फैंस के साथ हेल्थ टिप्स शेयर करती हैं. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फुट डिटॉक्स की फोटो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है. आइए इस फुट डिटॉक्स के बारे में जान…और पढ़ें

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने किया कुछ ऐसा, अब गूगल पर खोज रहे लोग ! क्या है यह?

शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में फुट डिटॉक्स का फोटो शेयर किया है.

हाइलाइट्स

  • शिल्पा शेट्टी ने इलेक्ट्रोलिसिस फुट बाथ की फोटो शेयर की है.
  • इस फुट बाथ से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है.
  • आयनिक फुट बाथ लेने से तनाव और दर्द में राहत मिलती है.

Electrolysis Foot Bath Benefits: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. उनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फैंस है, जिनके साथ समय-समय पर हेल्थ टिप्स शेयर करती रहती हैं. फिल्मी दुनिया से दूर रहने के बावजूद उनकी जबरदस्त फिटनेस चर्चाओं का विषय बनी रहती है. हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वे इलेक्ट्रोलिसिस फुट बाथ करती नजर आ रही हैं. यह फुट बाथ न केवल शरीर को डिटॉक्स करती है. एक्ट्रेस का फोटो सामने आने के बाद लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इलेक्ट्रोलिसिस फुट बाथ क्या है?

एक्सपर्ट्स की मानें तो इलेक्ट्रोलिसिस फुट बाथ को आयनिक फुट डिटॉक्स भी कहा जाता है. यह एक प्रकार की डिटॉक्स थेरेपी है, जिसमें पैरों को नमक मिले हुए गर्म पानी के टब में डाला जाता है और उस टब में एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से हल्का इलेक्ट्रिक करंट छोड़ा जाता है. यह प्रक्रिया पानी में पॉजिटिव और नेगेटिव आयन बनाती है, जो शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को पैरों के पोर्स से बाहर निकालने में मदद करते हैं. इस प्रक्रिया में 30 से 40 मिनट तक का समय लगता है. हालांकि जिन लोगों के पैर में किसी तरह की एलर्जी या घाव हैं, उन लोगों को एक्सपर्ट इलेक्टोलिसिस फुट बाथ की सलाह नहीं देते हैं.

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान और दर्द की समस्या कॉमन हो गई है. ऐसे में फुट बाथ के जरिए शरीर के तनाव को दूर करने और दर्द में राहत पाने में मदद मिलती है. इस फुट बाथ से माइग्रेन और तनाव से राहत मिलती है. ऐसा करने से स्किन पर भी ग्लो आता है. इससे शरीर की एनर्जी बढ़ती है और इंसोमिया से राहत मिलती है. यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है, जिससे संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है. आयनिक बाथ से मसल्स पेन, जॉइंट पेन और सूजन में भी राहत मिलती है.

आयनिक फुट बाथ के दौरान टब में पानी, नमक और इलेक्ट्रिक करंट छोड़कर एनर्जी उत्पन्न की जाती है, जो डिटॉक्स में मदद करती है. 30 से 40 मिनट में टब के पानी का रंग बदल जाता है. रंग में यह परिवर्तन उसमें स्थित मेटल की प्लेट्स के ऑक्सीकरण के कारण होता है, जो पानी में मौजूद तत्वों के साथ प्रतिक्रिया करते हैं और शरीर से गंदगी को निकालते हैं. यह बाथ सेहत के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन लोगों को ऐसा करने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए.

homelifestyle

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने किया कुछ ऐसा, अब गूगल पर खोज रहे लोग ! क्या है यह?

[ad_2]

Source link