[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
वजन और पेट की लटकती चर्बी कम करने के लिए खानपान में थोड़े बहुत बदलाव करने चाहिए। अगर आप वजन घटाने और पेट कम करने की कोशिश में हैं तो आपको फाइबर और प्रोटीन डायट में शामिल करना चाहिए। इसी के साथ उन चीजों से परहेज करना चाहिए, जो वजन बढ़ाती हैं। फैट लॉस के लिए अदरक को फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या वाकई इससे पेट की लटकती चर्बी कम होती है? जानिए-
क्या वेट और पेट कम कर सकता है अदरक?
अदरक ब्लोटिंग कम करने और पाचन में सुधार करता है। ऐसे में कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि ये पेट की लटकती चर्बी कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर पर अच्छा असर दिखाते हैं। इसे खाने से भूख में कमी आती है और फैट बर्न होने लगता है। हालांकि, कुछ लोगों के लिए ये नुकसानदायक भी है।
फैट लॉस के लिए कैसे खाएं अदरक
फैट लॉस के लिए अदरक की चाय (Ginger Tea) बना सकते हैं। इसके लिए एक से डेढ़ कप पानी को गर्म करें। फिर इस पानी में अदरक के टुकड़े काटकर डालें। जब अदरक पक जाए तो चाय छान लें, इस चाय में नींबू के रस की कुछ बूंदें और आधा चम्मच शहद डालकर पीएं। रोजाना सुबह खाली पेट इस चाय को पी सकते हैं।
ग्रीन टी को वजन घटाने के लिए अच्छा माना जाता है। ये मेटाबॉलिज्म बूस्ट करती है और फैट लॉस में मदद करती है। आप ग्रीन टी में अदरक को मिलाकर पी सकते हैं। इसके लिए ग्रीन टी बनाएं और इसमें कुछ टुकड़े अदरक के मिलाएं। सुबह-शाम इसी तरह से ग्रीन टी पीने पर फर्क दिखने लगेगा। अदरक को सब्जी, परांठे की स्टफिंग या दूसरी खाने की चीजों में शामिल कर सकते हैं।
किन लोगों के लिए नुकसानदायक है अदरक
-अगर आप शुगर और हाइपरटेंशन के मरीज हैं तो अदरक के गुण आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। दरअसल अदरक में खून को पतला करने वाले गुण होते हैं और ये गुण ब्लड में शुगर लेवल को सामान्य से कम करने में मदद करते हैं।
– वैसे तो अदरक बहुत सी चीजों में फायदेमंद है, लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल कभी कभी नुक्सानदायक भी हो सकता है। इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपके सीने में जलन हो सकती है और गैस भी बन सकती हैं।
– दिल की बीमारी में भी अदरक फायदेमंद नहीं माना जाता। हार्ट की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए अदरक ज्यादा खाना सेहत पर खराब असर डाल सकता है।
– कुछ लोगों को अदरक खाने से स्किन पर रैशेज होने लगते हैं। ये रैशेज लाल और हल्के पीले रंग के होते हैं, अगर आपके शरीर पर भी ऐसे लाल और पीले रंग के चकत्ते दिखें तो आप तुरंत अदरक खाना छोड़ दें।
किस एक्सरसाइज से बर्न होगी सबसे ज्यादा कैलोरी, जानिए कम समय में चर्बी घटाने का राज
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।
[ad_2]
Source link