Home National एक बार फिर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, मुजफ्फरनगर स्टेशन के पास फेंके गए पत्थर

एक बार फिर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, मुजफ्फरनगर स्टेशन के पास फेंके गए पत्थर

0
एक बार फिर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, मुजफ्फरनगर स्टेशन के पास फेंके गए पत्थर

[ad_1]

हाइलाइट्स

वंदे भारत ट्रेन पर फिर पथराव की घटना.
दिल्ली-देहरादून वंदे भारत ट्रेन पर रविवार को फेंके गए पत्थर.
इस साल वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की यह 7वीं घटना.

नई दिल्ली: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) पर पथराव की एक और घटना में, रविवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-देहरादून सेमी-हाई स्पीड ट्रेन को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया. रेलवे अधिकारियों ने कहा वंदे भारत एक्सप्रेस के E1 कोच पर पथराव की गई. हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार रेलवे ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली मंडल की ओर से RPF को भेजा गया है. रेलवे पुलिस बल द्वारा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि दिल्ली-देहरादून वंदे भारत का पीएम मोदी ने पिछले महीने ही 29 मई को वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया था. ट्रेन चार घंटे पैंतालीस मिनट में 302 किमी की दूरी तय करती है. यह बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होती है.

पढ़ें- IMD Monsoon alert: मानसून अब पकड़ेगा रफ्तार, जल्द शुरू होगी झमाझम बारिश, मौसम विज्ञानियों का अनुमान

इस साल यह 7वीं घटना
मालूम हो कि इससे पहले भी कई बार वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटनाएं हो चुकी हैं. इससे पहले, मई में केरल से ऐसी ही घटना की सूचना मिली थी, जहां वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया था. 6 अप्रैल को विशाखापत्तनम से वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की एक घटना सामने आई थी. इस घटना में डिब्बा संख्या सी-8 की खिड़की का शीशा टूटा था. वहीं जनवरी में भी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम शहर में वंदे भारत ट्रेन पर मेंटेनेंस के दौरान पथराव हुआ था. मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अनूप कुमार सेतुपति ने कहा था कि ‘वंदे भारत ट्रेन जब रखरखाव और ट्रेन चलाने के लिए विशाखापत्तनम पहुंची तो कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर पथराव किया.’

वहीं जनवरी 2023 में RPF ने सूचना दी थी कि दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा क्षेत्र के पास दो डिब्बों पर कथित रूप से पथराव किए जाने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की दो खिड़कियों के शीशे टूट गए थे. उसी महीने में यह दूसरी बार था जब वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ था. मालदा के पास हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली ट्रेन पर भी पत्थर फेंके गए थे.

Tags: Stone pelting, Vande bharat, Vande bharat train

[ad_2]

Source link