Home Tech & Gadget एक रिचार्ज में 14 OTT फ्री, साथ में 400 Mbps स्पीड और अनलिमिटेड डेटा; कीमत भी कम

एक रिचार्ज में 14 OTT फ्री, साथ में 400 Mbps स्पीड और अनलिमिटेड डेटा; कीमत भी कम

0
एक रिचार्ज में 14 OTT फ्री, साथ में 400 Mbps स्पीड और अनलिमिटेड डेटा; कीमत भी कम

[ad_1]

अगर आप बिना किसी रुकावट के वीडियो स्ट्रीमिंग करना चाहते हैं और तेज इंटरनेट स्पीड वाला ब्रॉडबैंड प्लान तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको एक धांसू ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बता रहे हैं। इस प्लान में आपको हजार रुपये से कम में 400 Mbps की तेजतर्रार इंटरनेट स्पीड मिलेगी। इतनी ही नहीं, प्लान में 14 OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जो इस प्लान को और भी ज्यादा पैसा वसूल प्लान बनाता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Netplus Broadband के 400 Mbps प्लान के बारे में। चलिए डिटेल में जानते हैं कितनी है इसकी कीमत और इस प्लान में क्या क्या मिलता है। 

1000 रुपये से कम में 400 Mbps इंटरनेट स्पीड

दरअसल, नेटप्लस ब्रॉडबैंड के 400 Mbps हाई-स्पीड प्लान की कीमत सिर्फ 999 रुपये प्रति माह है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्स ऑप्शन है, जिन्हें गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग या किसी अन्य काम के लिए तेज इंटरनेट स्पीज की जरूरत पड़ती है। इतनी तेज स्पीड इंटरनेट स्पीड के साथ, यूजर्स बिना किसी रुकावट और बफरिंग के वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का आनंद ले सकते हैं।

आ गए 43 से 75 इंच तक के चार नए Smart TV, साथ में ₹9990 का स्पीकर FREE

एक रिचार्ज में 14 ओटीटी सब्सक्रिप्शन फ्री

इतना ही नहीं! इस प्लान में यूजर्स को कुल 14 ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसमें  जिसमें सोनी लिव, जी4 प्रीमियम, डिस्कवरी प्लस, शेमारू, इरोज नाउ, अल्ट बालाजी, वूट सिलेक्ट, एमएक्स प्लेयर, हंगामा प्ले, हंगामा म्यूजिक, गाना, एपिक ऑन समेत 2 अन्य ओटीटी शामिल हैं। यूजर बिना किसी अतिरिक्त लागत के बिंदास इन ओटीटी प्लेटफार्म्स का एक्सेस कर सकते हैं और मूवी, टीवी शो, लाइव स्पोर्ट्स, म्यूजिक समेत अन्य कंटेंट का आनंद ले सकते हैं।

बिना किसी लिमिट के अनलिमिटेड डेटा

इस प्लान की एक खास बात यह है कि इसमें अनलिमिटेड डेटा मिलता है। दरअसल, प्लान में डेली यूज करने पर कोई लिमिट नहीं है। यूजर जितनी चाहे उतना डेटा यूज कर सकता है। यानी यूजर डेटा खत्म होने की चिंता किए बगैर गेमिंट, वीडियो स्ट्रीमिंग का भरपूर आनंद ले सकता है।

गजब का ब्रॉडबैंड: एक रिचार्ज में 13 OTT फ्री, 50 Mbps स्पीड और अनलिमिटेड डेटा

इन शहरों में उपलब्ध है प्लान

नेटप्लस ब्रॉडबैंड का 400 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान हाई-स्पीड इंटरनेट की दुनिया में एक गेम-चेंजर है। 400 Mbps की तेजतर्रा स्पीड और 14 ओटीटी का फ्री सब्सक्रिप्शन, इस प्लान को पैसा वसूल प्लान बनाते हैं। यह उन लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है, जो किफायती कीमत पर तेज इंटरनेट स्पीड चाहते हैं। फिलहाल कंपनी की सर्विस पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में उपलब्ध है। अगर आप इन राज्यों में रहते हैं, तो इस प्लान को आजमा सकते हैं।

 

 

(स्टोरी क्रेडिट-टेलीकॉमटॉक)

[ad_2]

Source link