Home Sports एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल हुआ जारी, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल हुआ जारी, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत

0
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल हुआ जारी, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

भारतीय पुरूष हॉकी टीम 3 से 12 अगस्त तक चेन्नई में होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में पहले दिन चीन से खेलेगी। मेजबान भारत और चीन मेजर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम पर पहले दिन के आखिरी मैच में आमने सामने होंगे। चीन के बाद भारत का सामना चार अगस्त को जापान से और छह अगस्त को मलेशिया से होगा। इसके एक दिन बाद कोरिया से टक्कर होगी। एशियाई हॉकी महासंघ ने मंगलवार को टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी किया।

SAFF Championship: पाकिस्तान फुटबॉल टीम को मिला भारत का वीजा, इस दिन होगी टीम इंडिया से भिड़ंत

भारत और पाकिस्तान की टक्कर नौ अगस्त को होगी। छह टीमों के टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान, चीन और भारत शामिल होंगे। सभी टीमें एक ही पूल में है और अंकतालिका के आधार पर उनकी स्थिति तय होगी।

कभी फन के लिए फुटबॉल खेलते थे आकाश मिश्रा, अब मुंबई सिटी एफसी संग किया करोड़ों का करार, बोले- ये रहा करियर का टर्निंग प्वाइंट

गत चैम्पियन कोरिया पहले मैच में जापान से खेलेगा। सेमीफाइनल 11 अगस्त को और फाइनल 12 अगस्त को होगा। भारत (2011, 2016, 2018) और पाकिस्तान (2012, 2013, 2018) तीन तीन बार खिताब जीत चुके हैं।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा ,’हम हीरो एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी 2023 की मेजबानी चेन्नई में करके काफी खुश हैं । मैं चाहता हूं कि भारतीय टीम शीर्ष पर रहे और बाकी टीमें भी उम्दा प्रदर्शन करें ।’

 

[ad_2]

Source link