[ad_1]
हाइलाइट्स
बर्फ ड्रायर के हीट से पिघलता है और स्टीम होने लगता है.
इससे कपड़ों पर रिंकल नहीं आता है.
Cloth Cleaning Tips: कपड़ों को रोज धोना, सुखाना और प्रेस कर आलमारी में रखना काफी बोरिंग काम होता है, लेकिन यह एक ऐसा काम है जिसे ना किया जाए तो डेली लाइफ में काफी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं. खासतौर पर अगर आप वर्किंग हैं तो ये काम और भी परेशानियां बढ़ा देते हैं. वीकेंड कपड़ों को धोने-सुखाने और प्रेस करने में हीं खत्म हो जाता है. ऐसे में कितना अच्छा हो कि कपड़ों को मशीन से जब बाहर निकालें तो उन पर रिंकल ही ना पड़े और प्रेस करने की जरूरत ना हो. तो चलिए आज हम आपको एक ऐसा ट्रिक बताते हैं जिसकी मदद से आपके कपड़े वॉशिंग मशीन में रिंकल फ्री रहेंगे और आपको प्रेस करने के लिए मेहतन नहीं करना पड़ेगा.
बर्फ के टुकड़े डालने से क्या होगा
आप जब भी वॉशिंग मशीन चलाएं तो कपड़ों के साथ 3 से 4 मुट्ठी आइस डाल दें. ऐसा करने से जब आप कपड़ों को ड्रायर से बाहर निकालेंगे तो इन पर रिंकल नहीं रहेंगे. इसे आप बिना प्रेस किए पहन सकते हैं.
कैसे करता है काम
दरअसल, वॉशिंग मशीन में जब बर्फ के टुकड़ों को डाला जाता है तो इससे कोई बहुत मैजिक नहीं होता, बल्कि ऐसा करने से ड्रायर का टेम्परेचर बढ़ते वक्त बर्फ तेजी से पिघलने लगता है और स्टीम बनने लगता है, जिससे रिंकल्स नहीं होते.
ये भी पढ़ें: हरी मिर्च जल्दी हो जाती है खराब, 2 आसान तरीकों से करें स्टोर, महीने भर तक बनी रहेंगी फ्रेश
कितना बर्फ जरूरी
अगर आप इस बात को सोचकर चिंतित हैं कि मशीन में कितना बर्फ डालना है तो बता दें कि इसमें आपको अधिक बर्फ के टुकड़ों को डालने की जरूरत नहीं. आप अगर 3 से 4 टुकड़े भी डालें तो इसका असर दिखने लगेगा.
फॉलो करें ये स्टेप्स
सबसे पहले अपने वॉशिंग मशीन में कपड़े डालें. अब आप मशीन में डिटर्जेंट, सॉफ्टनर आदि डालें और धो लें. अब आप मशीन को ऑन कर दें. जब कपड़े धुल जाएं तो ड्रायर में 4 से 5 बर्फ के टुकड़े डाल लें और ड्रायर हाई हीट पर ऑन कर दें और 15 मिनट के लिए चला लें. आप देखेंगे कि कपड़ों पर रिंकल नहीं है और इन्हें प्रेस की जरूरत भी नहीं है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
इसे भी पढ़ें : कुकर की सीटी के साथ बाहर आ जाता है दाल-चावल का पानी, तुरंत करें 5 काम, फिर नहीं होगा स्टोव गंदा
.
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : August 07, 2023, 08:16 IST
[ad_2]
Source link