Home Entertainment करण सिंह ग्रोवर की पहली पत्नी… कहां और किस हाल में हैं श्रद्धा निगम? 10 महीने में ही हो गया था तलाक

करण सिंह ग्रोवर की पहली पत्नी… कहां और किस हाल में हैं श्रद्धा निगम? 10 महीने में ही हो गया था तलाक

0
करण सिंह ग्रोवर की पहली पत्नी… कहां और किस हाल में हैं श्रद्धा निगम? 10 महीने में ही हो गया था तलाक

[ad_1]

मुंबईः टीवी और बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा लव लाइफ चर्चा में रही है. एक्टर पिछले दिनों ही एक बच्ची के पिता बने हैं. उन्होंने और बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने 12 नवंबर को अपनी बेटी देवी का इस दुनिया में स्वागत किया. करण सिंह ग्रोवर ने तीन शादियां की हैं, उन्होंने पहली शादी टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम (Shraddha Nigam) से की थी और 10 महीने में ही दोनों की शादी टूट भी गई. श्रद्धा ने कई टीवी शोज और कुछ फिल्मों में भी काम किया. लेकिन, पिछले लंबे समय से वह किसी सीरियल या अन्य किसी प्रोजेक्ट में दिखाई नहीं दी हैं. तो ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर श्रद्धा अब क्या कर रही हैं और कहां हैं? तो चलिए आपको उनसे जुड़ी लेटेस्ट अपडेट देते हैं.

श्रद्धा निगम ने 2008 में टीवी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की. दोनों की शादी खूब धूमधाम से हुई, लेकिन इसकी उम्र काफी कम थी. शादी के कुछ ही महीनों में दोनों के बीच तनाव की खबरें आने लगीं और फिर 10 महीने में ही दोनों अलग हो गए. कहा जाता है कि ‘झलक दिखला जा सीजन 3’ के दौरान करण की नजदीकियां अपनी कोरियोग्राफर से बढ़ने लगीं, जिसके चलते श्रद्धा ने उनसे अलग होने का फैसला ले लिया.

ये भी पढ़ेंः ऐश्वर्या राय संग दर्दनाक था विवेक ओबेरॉय का ब्रेकअप!, सालों बाद तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘वो मेरी लाइफ…’

इसके बाद 2012 में श्रद्धा ने टीवी एक्टर मयंक आनंद से शादी कर ली. मयंक के साथ अक्सर श्रद्धा अपनी लवी-डवी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. श्रद्धा का सोशल मीडिया अकाउंट उनकी और मयंक आनंद की तस्वीरों से भरा पड़ा है. एक तरफ जहां श्रद्धा ने मयंक आनंद से शादी कर ली तो वहीं दूसरी तरफ करण सिंह ग्रोवर ने जेनिफर विंगेट से शादी की. लेकिन, जेनिफर के साथ भी उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया. दोनों का शादी के दो साल बाद ही तलाक हो गया, जिसके बाद अभिनेता ने बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी कर ली.

Shraddha Nigam, Karan Singh Grover First Wife Shraddha Nigam, karan singh grover, karan singh grover ex wife shraddha, Karan Singh Grover First Wife, entertainment news, shraddha nigam news in hindi, shraddha nigam wife, karan singh grover wife

श्रद्धा निगम ने 2012 में मयंक आनंद से शादी कर ली थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @shraddhanigam.official)

Tags: Entertainment, Karan Singh Grover, Tv actresses



[ad_2]

Source link