Home Life Style करवा चौथ पर करें ये 4 आसान उपाय, मां गौरी होंगी प्रसन्न, लव लाइफ में बढ़ जाएगा रोमांस

करवा चौथ पर करें ये 4 आसान उपाय, मां गौरी होंगी प्रसन्न, लव लाइफ में बढ़ जाएगा रोमांस

0
करवा चौथ पर करें ये 4 आसान उपाय, मां गौरी होंगी प्रसन्न, लव लाइफ में बढ़ जाएगा रोमांस

[ad_1]

Karwa Chauth Vrat Upay: करवा चौथ हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख व्रतों में से एक है. करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, निर्जला व्रत करने से पति दीर्घायु होता है. साथ ही पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आती है. यह त्योहार हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस साल यह व्रत 01 नवंबर दिन बुधवार के दिन किया जाएगा. इस दिन मां गौरी की विधि पूर्वक पूजा का विधान है. माना जाता है कि मां गौरी की कृपा होने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है. साथ ही पति-पत्नी के रिश्तों में प्रेम बढ़ता है. ऐसे में कुछ आसान उपाय जरूर करने चाहिए. आइए उन्नाव के ज्योतिषाचार्य पं. ऋषिकांत शास्त्री से जानते हैं इन करवा चौथ के इन उपायों के बारे में-

वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के आसान उपाय

सोलह शृंगार करें: करवा चौथ पर महिलाओं के सजने-संवरने का विशेष रिवाज होता है. माना जाता है कि सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ के दिन पूजा के दौरान माता पार्वती को सोलह शृंगार की सामग्री जरूर अर्पित करना चाहिए. इसके बाद स्वयं भी सोलह शृंगार करें. इसके साथ ही हाथ में हरे रंग की चूड़ी पहननी चाहिए. ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहता है. पति-पत्नी के रिश्तों में प्रगाढ़ता आती है.

पूजा में गुड़ चढ़ाएं: सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ के दिन पूजा के दौरान भगवान गणेश को गुड़ जरूर चढ़ाना चाहिए. इससे भगवान गजानन का आशीर्वाद मिलता है. माना जाता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास बनी रहती है. साथ ही वैवाहिक जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर होती हैं. इसके लिए आपको भगवान गणेश की पूजा का सिद्धिविनायक मंत्रों का जाप करना चाहिए.

ये चीजें दान करें: जीवन आने वाली बाधाएं दूर करने के लिए कुछ चीजों का दान जरूर करना चाहिए. माना जाता है कि करवा चौथ के दिन लाल सिन्दूर, इत्र, केसर और चने की दाल का दान करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं. इसके साथ ही घर से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और सकारात्मकता का वास होता है.

ये भी पढ़ें:  Karwa Chauth 2023: करवा चौथ से जुड़े 10 रोचक सवाल, 99% लोग नहीं जानते होंगे जवाब, पंडित जी ने बताए राज

दूर्वा अर्पित करें: किसी भी शुभ कार्यक्रम में विध्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले होती है. इसी तरह करवा चौथ के दिन भी गणपति को सबसे पहले मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, करवा चौथ के दिन भगवान गणेश जी की पूजा में दुर्वा के साथ 21 गुड़ की गोलियां बनाकर अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से पति-पत्नी का रिश्ता अटूट बना रहता है.

ये भी पढ़ें:  वास्तु दोष के जद में है आपका घर? बिल्कुल न हों परेशान, 5 उपाय करें फॉलो, परेशानी होगी दूर, लौट आएगी सुख-समृद्धि

इन बातों का रखें ध्यान: हिन्दू त्योहारों में करवा चौथ का विशेष महत्व होता है. इसीलिए इसदिन शरीर पर धारण किए जाने वाले कपड़ों के रंग का भी ध्यान रखना चाहिए. ऐसे में कोशिश करें कि करवा चौथ के दिन काले या सफेद रंग के वस्त्र पहनने से बचें. बेहतर होगा कि इस दिन नारंगी, लाल, गुलाबी, पीले आदि रंग के कपड़े ही पहनें और 16 शृंगार करें. ऐसा करना सुहाग का प्रतीक माना जाता है. इसके साथ ही करवा चौथ के दिन अपने बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Karwachauth, Religion

[ad_2]

Source link