Home National कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट – India TV Hindi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट – India TV Hindi

0
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट – India TV Hindi

[ad_1]

Priyanka Gandhi- India TV Hindi

Image Source : FILE/ANI
प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सर गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें डिहाइड्रेशन और पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। हालांकि एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इलाज के बाद आज उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी में प्रवेश कर चुकी है। लेकिन तबीयत बिगड़ने की वजह से प्रियंका इसमें शामिल नहीं हो पा रही हैं। हालांकि हालही में प्रियंका ने कहा था कि जैसे ही उनकी तबीयत में सुधार आता है, वैसे ही वह यात्रा में शामिल होंगी। 

कांग्रेस वैसे भी इस समय बुरे दौर से गुजर रही है। रविवार को ही ये खबर सामने आई थी कि सपा ने कांग्रेस की न्याय यात्रा से दूरी बना ली है और अखिलेश इस यात्रा में शामिल नहीं होंगे। दरअसल सपा का कहना है कि कांग्रेस पहले शीट शेयरिंग पर निर्णय ले, उसके बाद ही वह कोई फैसला ले सकेगी। 

Latest India News



[ad_2]

Source link