Home Life Style कामयाबी का रास्ता दिखाते हैं रतन टाटा के ये सीक्रेट सक्सेस मंत्र, हर फील्ड में आएंगे काम

कामयाबी का रास्ता दिखाते हैं रतन टाटा के ये सीक्रेट सक्सेस मंत्र, हर फील्ड में आएंगे काम

0
कामयाबी का रास्ता दिखाते हैं रतन टाटा के ये सीक्रेट सक्सेस मंत्र, हर फील्ड में आएंगे काम

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Ratan Tata Success Mantra: भारतीय इंडस्ट्रियलिस्ट और टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा न सिर्फ एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं बल्कि एक सफल और अच्छे दिल के व्यक्ति भी हैं। रतन टाटा का कद इतना बड़ा है कि उन्हें साल 2000 में पद्म भूषण और साल 2008 में पद्म विभूषण पुरुस्कार दिया गया। रतन टाटा के अद्भुत विचार और उनकी ऊर्जा उनकी सफलता का बड़ा राज है। अगर आप भी जीवन में कामयाब होना चाहते हैं तो रतन टाटा के ये सीक्रेट सक्सेस मंत्र फॉलो करें।   

रतन टाटा के सीक्रेट सक्सेस मंत्र-

-अगर आप तेज चलना चाहते हैं तो अकेले चलिए, लेकिन अगर आप दूर तक चलना चाहते हैं तो साथ-साथ चलिए। 

-हम सभी के पास समान योग्यता नहीं है लेकिन हमारे पास अपनी प्रतिभा को विकसित करने के लिए समान अवसर हैं।

-लोहे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता, यह काम खुद उसका ही जंग कर सकता है। ठीक उसी तरह किसी व्यक्ति को उसकी मानसिकता के अलावा कोई और नष्ट नहीं कर सकता है। 

-जीवन में आगे बढ़ने के लिए उतार-चढ़ाव बेहद जरूरी हैं। यहां तक कि ई.सी.जी में बी सीधी लकीर का अर्थ मृत माना जाता है। 

-उन सारे पत्थरों को अपने पास रख लों, जिसे लोग आप पर फेंकते हैं और इन पत्थरों का प्रयोग अपना महल बनाने में कर लें। 

-‘टीवी का जीवन असली नहीं होता और जिंदगी टीवी सीरियल की तरह नहीं होती। असल जीवन में सिर्फ और सिर्फ काम होता है। 

-आपको अभी अपने शिक्षक सख्त और डरावने लगते होंगे, क्योंकि आपका अब तक बॉस नाम के प्राणी से पाला नहीं पड़ा है। 

-हर व्यक्ति में कुछ विशेष प्रतिभाएं होती हैं, इसलिए सफलता पाने के लिए अपने गुणों की पहचान करनी चाहिए। 

-दूसरों की नकल करने वाला व्यक्ति कुछ समय के लिए आगे तो बढ़ सकता है लेकिन बहुत आगे नहीं जा पाता। 

-हम सभी एक इंसान हैं न कि मशीन, इसलिए अपने जीवन में आनंद लाएं, गंभीरता नहीं। 

[ad_2]

Source link