[ad_1]
हाइलाइट्स
काली और चिकनी कड़ाही को क्लीन करने के लिए बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल बेस्ट होता है.
बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट के मिक्सचर से भी आप कड़ाही को आसानी से क्लीन कर सकते हैं.
Kadhai Cleaning Tips: किचन में खाना बनाते समय कड़ाही का इस्तेमाल काफी कॉमन होता है. रोजमर्रा के कामों में कड़ाही कई बार काली और चिकनी दिखने लगती है. ऐसे में काफी जद्दोजहद के बाद भी यह साफ (Kadhai cleaning) होने का नाम नहीं लेती है. हालांकि, अगर आपके किचन की कड़ाही भी काली और चिकनी हो गई है तो कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स की मदद से आप काली हुई कड़ाही को मिनटों में नए जैसा बना सकते हैं.
बर्तन धोने के आम तरीकों से कड़ाही का कालापन और चिकनापन दूर करना काफी मुश्किल होता है, इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कड़ाही साफ करने के कुछ बेहतरीन नुस्खे, जिसे आजमाकर आप इसे आसानी से क्लीन और चमकदार बना सकते हैं.
नमक और नींबू का करें इस्तेमाल
कड़ाही को साफ करने के लिए आप नमक और नींबू की मदद ले सकते हैं. इसके लिए कड़ाही में 3 गिलास पानी डालकर गैस पर रख दें. अब पानी में 2 चम्मच डिटर्जेंट, 1 चम्मच नमक और 1 नींबू का रस निचोड़कर मिला दें. इसके बाद गैस को हाई फ्लेम पर सेट करके 5 मिनट तक पानी में उबाल आने दें. इससे कड़ाही में लगा कालापन तुरंत छूट जाएगा और आपकी कड़ाही नई दिखने लगेगी.
ये भी पढ़ें: प्लास्टिक के लंच बॉक्स को साफ करने के लिए आजमाएं ये ट्रिक्स, चुटकियों मे होगा क्लीन
बेकिंग पाउडर होगा मददगार
काली और चकनी कड़ाही को साफ करने के लिए बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल भी बेस्ट हो सकता है. इसके लिए गर्म पानी में 2 चम्मच बेकिंग पाउडर और नमक डालकर उबालें, अब इस पानी में कड़ाही को भिगो दें. कुछ देर बाद टूथब्रश से रगड़ने पर कड़ाही बिल्कुल क्लीन हो जाएगी.
कास्टिक सोडा से करें साफ
कड़ाही को चमकाने के लिए आप कास्टिक सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए गर्म पानी में कास्टिक सोडा मिलाकर कड़ाही को भिगो दें. अब कुछ देर बाद टूथब्रश से रगड़ने पर कड़ाही का कालापन साफ हो जाएगा मगर ध्यान रहे कि कास्टिक सोडा से हाथ कट सकता है, इसलिए कड़ाही साफ करते समय हाथों में ग्लव्स पहनना न भूलें.
ये भी पढ़ें: ग्रेवी वाली सब्जी में तेल ज्यादा हो जाए तो फॉलो करें ये टिप्स, एक्स्ट्रा ऑयल होगा बैलेंस
डिटर्जेंट और बेकिंग सोडा यूज करें
बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट के मिक्सचर से भी आप कड़ाही को आसानी से क्लीन कर सकते हैं. इसके लिए गर्म पानी में बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट मिक्स करें. अब कड़ाही को इस पानी में डुबो दें और 10 मिनट बाद कढ़ाही को स्क्रब से रब करें. इससे कड़ाही की चिकनाहट और कालापन तुरंत गायब हो जाएगा.
सफेद सिरके की लें मदद
कड़ाही को क्लीन करने के लिए आप सफेद सिरके और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए पानी में नींबू का रस और 1 कप सिरका मिक्स कर लें. अब कड़ाही को इस पानी में भिगोएं, फिर कुछ समय बाद सैंड पेपर, स्क्रब या टूथब्रश से रगड़ कर कड़ाही को साफ कर लें. इससे आपकी कड़ाही मिनटों में चमक जाएगी. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : January 22, 2023, 09:44 IST
[ad_2]
Source link