[ad_1]
हाइलाइट्स
पनडुब्बी को पानी के भीतर सामरिक परमाणु हथियारों का उपयोग करने के लिए बनाया
अभी स्पष्ट नहीं किया कि कितनी मिसाइलों को ले जाने और दागने में सक्षम होगी
पहली बार जुलाई में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी को किया था तैनात
सियोल. उत्तर कोरिया (North Korea) ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने परमाणु हमला करने वाली पनडुब्बी (submarine) का निर्माण कर लिया है जिस पर वह सालों से काम कर रहा था. इस कदम को उत्तर कोरियाई राष्ट्रपति किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने परमाणु-संपन्न नौसेना बनाने के अपने प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण बताया है जिसे वह अमेरिका और उसके एशियाई सहयोगियों का मुकाबला करने के लिए विकसित करने का दावा करते हैं.
उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने बताया कि ‘हीरो किम कुन ओके’ नामक पनडुब्बी को पानी के भीतर से सामरिक परमाणु हथियारों का उपयोग करने के लिए बनाया गया है. पनडुब्बी को लेकर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह कितनी मिसाइल (missile) ले जाने और दागने में सक्षम है.
ये भी पढ़ें- नॉर्थ कोरिया ने ‘सैटेलाइट’ लॉन्च के पहले दिन दागी बैलेस्टिक मिसाइल, जापान का दावा- कोई नुकसान नहीं हुआ
केसीएनए ने बताया कि बुधवार को पनडुब्बी के जलावतरण समारोह और बृहस्पतिवार को इसके निरीक्षण के दौरान किम ने संतोष व्यक्त किया कि देश ने अमेरिका के उन्नत नौसैनिक हथियारों का मुकाबला करने के लिए अपनी परमाणु हमले करने में सक्षम पनडुब्बी हासिल कर ली है. अमेरिका ने वर्ष 1980 के दशक के बाद पहली बार जुलाई में दक्षिण कोरिया में परमाणु हमला करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी को तैनात किया था.
किम ने कहा कि देश एक परमाणु-संचालित पनडुब्बी पर भी काम कर रहा है और अपनी मौजूदा पनडुब्बियों तथा जहाजों को अपडेट करने की योजना बना रहा है जिससे वे परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के लिए सक्षम हो जाएं. उन्होंने परमाणु-सक्षम सेना के निर्माण को ‘अत्यावश्यक’ बताया है.
बताते चलें कि तानाशाह किम ने पिछले माह मिसाइल फैक्टरी का भी दौरा किया था और इस दौरान उन्होंने उत्पादन क्षमता को ‘अत्यधिक बढ़ावा देने’ का लक्ष्य रखा. ताकि फैक्टरी अग्रिम सैन्य इकाइयों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर मिसाइलों का उत्पादन कर सके. किम ने कहा था कि युद्ध की तैयारियों का स्तर युद्ध सामग्री उद्योग के विकास पर निर्भर करता है. यह फैक्टरी (उत्तर) कोरियाई पीपुल्स आर्मी की युद्ध संबंधी तैयारियों को तेज करने में एक बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती है.
.
Tags: Kim Jong Un, North Korea, World news in hindi
FIRST PUBLISHED : September 08, 2023, 11:44 IST
[ad_2]
Source link