Home Entertainment किली पॉल की बहन ने Besharam Rang पर किया जबरदस्त डांस, दीपिका को हूबहू किया कॉपी

किली पॉल की बहन ने Besharam Rang पर किया जबरदस्त डांस, दीपिका को हूबहू किया कॉपी

0
किली पॉल की बहन ने Besharam Rang पर किया जबरदस्त डांस, दीपिका को हूबहू किया कॉपी

[ad_1]

Besharam Rang- India TV Hindi

Image Source : NEEMA PAUL AND KILI PAUL
Neema Paul and Kili Paul

आज के समय में सोशल मीडिया का जितना बोलबाला है, इस इंटरनेट की दुनिया में कुछ भी कभी भी वायरल हो सकता है। इसी तरह की पॉपुलैरिटी किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल को भी मिली हुई है। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर किली पॉल और नीमा पॉल बॉलीवुड गानों पर वीडियो बनाते हैं। टीवी के रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ में भी Kili Paul नजर आ चुके हैं, शो में माधुरी दीक्षित के साथ ड़ास करते नजर आए थे।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Kili Paul अक्सर बॉलीवुड गानों पर लिपसिंक या फिर डांस करते हुए नजर आते रहते हैं। किली पॉल कई बार अपनी बहन Neema Paul के साथ भी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इन वीडियो को बहुत पसंद किया जाता है। अब उनकी बहन नीमा पॉल ने दीपिका पादुकोण के गाने Besharam Rang पर डांस किया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। किली पॉल और नीमा पॉल तंजानिया के रहने वाले हैं। दोनों ने बॉलीवुड गानों पर डांस और लिपसिंक करके पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। 

किली पॉल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि उनकी बहन नीमा पॉल फिल्म ‘पठान’ के गाने Besharam Rang पर डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं, उनसे दूर खड़े किली पॉल भी इस गाने पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण के स्टेप्स को कॉपी करने की कोशिश की है और कुछ हद तक कामयाब भी हुई हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए किली पॉल ने कैप्शन में लिखा, ‘ट्रेंड के अनुसार उन्होंने अपना बेस्ट करने की पूरी कोशिश की।’

बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म Pathaan का गाना Besharam Rang ट्रेंडिंग पर हैं। इस गाने पर आम इंसान से लेकर कई सेलेब्स वीडियो बना चुके हैं। फिल्म ‘पठान’ में जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें-

Kangana Ranaut ने Tunisha Sharma की मौत को बताया ‘हत्या’, पीएम मोदी से की ये अपील

Ponniyin Selvan 2: जबरदस्त टीजर के साथ सामने आई ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ की रिलीज डेट

Bigg Boss: दो और नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स घरवालों को दिलाएंगे नानी याद, लेंगे शेर की तरह एंट्री?

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन



[ad_2]

Source link