Home National किसान खुदकुशी मामला: 7 करोड़ मार्केट वैल्‍यू वाली जमीन 25 लाख में खरीद ली; HC ने आशू दिवाकर को आदेश में की तल्‍ख टिप्‍पणी 

किसान खुदकुशी मामला: 7 करोड़ मार्केट वैल्‍यू वाली जमीन 25 लाख में खरीद ली; HC ने आशू दिवाकर को आदेश में की तल्‍ख टिप्‍पणी 

0
किसान खुदकुशी मामला: 7 करोड़ मार्केट वैल्‍यू वाली जमीन 25 लाख में खरीद ली; HC ने आशू दिवाकर को आदेश में की तल्‍ख टिप्‍पणी 

[ad_1]

Farmer Suicide Case: डॉ. प्रियरंजन उर्फ आशू दिवाकर को लेकर हाईकोर्ट ने आदेश में तल्ख टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने कहा कि जो घटना हुई है उसे अविश्वसनीय नहीं कहा जा सकता। सर्किल रेट पर जिस जमीन की कीमत 2.37 करोड़ और मार्केट वैल्यू सात करोड़ है उसे 25 लाख में खरीदना यह तथ्य अविश्वसनीय नहीं हो सकते। कोर्ट ने माना कि आरोप एफआईआर में दर्ज कराए गए हैं। वह सही हैं। कोर्ट ने आशू दिवाकर की याचिका को निरस्त करने का आदेश दे दिया था।

बाबू सिंह की मौत के मामले में नामजद होते ही पुलिस आशू दिवाकर खोज रही थी वहीं उसने गिरफ्तारी से बचाने को एफआईआर को निरस्त कराने वाली याचिका 23 सितंबर को हाईकोर्ट में दाखिल की थी। मंगलवार को हाईकोर्ट का आर्डर ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया गया। जस्टिस अंजनी कुमार मिश्रा और जस्टिस विवेक कुमार सिंह की बेंच ने याचिका पर आदेश दिया है।

27 सितम्बर को आदेश सुरक्षित रखा गया था और आशू दिवाकर के वकील को लिखित बहस दाखिल करने के लिए समय दिया गया था। चार अक्तूबर 2023 को एडवोकेट ने कोर्ट को अवगत कराया कि वह लिखित बहस दाखिल नहीं करेंगे। एफआईआर में मृतक की पत्नी ने यह आरोप लगाया है कि 25 लाख की जमीन खरीद के कारण उनके पति ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। आदेश में आशू दिवाकर के वकील का कथन भी अंकित किया गया है। जिसमें उन्होंने कहा कि पुलिस के पास सबूत नहीं है जो आशू की मिलीभगत साबित करे।

बाबू सिंह के भतीजे की जमानत अर्जी खारिज

बाबू सिंह की खुदकुशी मामले में आरोपित भतीजे जितेंद्र सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी अपर जिला जज 24 अंशुमान पटनायक ने खारिज कर दी है। पुलिस ने जमीन हड़पने को लेकर किए गए फर्जीवाड़े में जितेंद्र सिंह को भी आरोपी बनाया है। अभियोजन ने तर्क रखा कि जितेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप है। मृतक की पत्नी और बेटी ने अपने बयानों में जितेंद्र का नाम लिया है। इसलिए इनको जमानत नहीं दी जानी चाहिए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कहा कि मर चुके किसान बाबू सिंह के जितेंद्र सिंह से पारिवारिक संबंध हैं। उनको रंजिश में फंसाया गया है। बाबू सिंह खुदकुशी से उनका कोई लेना-देना नहीं है। दोनों पक्षों ने सुनकर कोर्ट ने जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।

शिवम को गिरफ्तार कराओ, 50 हजार का इनाम पाओ

किसान बाबू सिंह यादव की आत्महत्या के प्रकरण में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी मैनपुरी निवासी शिवम सिंह चौहान के घर मंगलवार को पुलिस ने मुनादी कराई। पुलिस ने लोगों से कहा शिवम सिंह को जो भी गिरफ्तार कराएगा उसे इनाम दिया जाएगा। शिवम के मोहल्ले में मौजूद लोग भी इकट्ठा हो गए। पुलिस ने आरोपित बबलू यादव और शिवम सिंह चौहान के खिलाफ कोर्ट से धारा 82 (फरारी) का आदेश प्राप्त कर लिया था। टटियन झनाका निवासी बबलू यादव के यहां मुनादी कराने के बाद चकेरी से एक टीम मैनपुरी पहुंची। वहां पर शिवम सिंह चौहान के घर मकरनपुर गांव गई। घर पर नोटिस चस्पा किया।

बाबू की बेटियों ने पूछा- आशू के घर बुलडोजर कब चलेगा

मंगलवार को किसान बाबू सिंह यादव की पत्नी बिटान देवी, बेटियां रूबी और काजल न्याय संघर्ष समिति के अभिमन्यु गुप्ता और सपा नेता फतेह बहादुर सिंह गिल के साथ पुलिस कमिश्नर से मिले। बेटियों ने पुलिस कमिश्नर आरके स्वर्णकार से कहा कि जैसे आशू दिवाकर ने हमारे जीवन और सपनों को रौंदा है वैसे ही उसके घर पर बुलडोजर कब चलेगा। बेटियों ने आरोपितों के खिलाफ कुर्की और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की। पुलिस कमिश्नर ने बेटियों की बात सुनने के बाद आश्वासन दिया कि मामले में जितनी कड़ी कार्रवाई हो सकती है वह सब की जा रही है।

आज फरार घोषित हो सकता है डॉ. आशू दिवाकर

डॉ. आशू दिवाकर बुधवार को फरार घोषित हो सकता है। पुलिस की तरफ से कोर्ट में हाईकोर्ट के आदेश के साथ रिपोर्ट दाखिल कर दी गई है। धारा 82 के आदेश मिलने के साथ ही पुलिस उसके आवास पर मुनादी कराएगी इसके बाद उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस ने धारा 82 की कार्रवाई की अर्जी पहले ही कोर्ट में दाखिल कर दी थी। हाईकोर्ट में मामला लम्बित होने के कारण कोर्ट ने उसपर कोई आदेश नहीं किया था। मंगलवार को हाईकोर्ट का आदेश ऑनलाइन हुआ तब चकेरी पुलिस ने उसकी कॉपी निकालकर कोर्ट में धारा 82 को रिन्यू करते हुए रिपोर्ट दाखिल कर दी है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक बुधवार तक इसपर कोर्ट के आदेश दे सकती है। जिसके बाद आरोपित के घर पर नोटिस चस्पा कर उसे फरार घोषित कर दिया जाएगा।

इनामी राशी बढ़ाने की तैयारी 

आशू दिवाकर पर ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने 50 हजार के इनाम की घोषणा कर दी थी। इसके बाद राशी बढ़ाकर एक लाख के इनाम की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर डॉ. आरके स्वर्णकार को भेज दी थी। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर राशी बढ़ाकर एक लाख रुपये हो जाएगी।

[ad_2]

Source link