Home Life Style किस दिन है सकट चौथ? जानें तिलकुट चतुर्थी का पूजा मुहूर्त, इस एक काम के बिना अधूरा रहेगा व्रत

किस दिन है सकट चौथ? जानें तिलकुट चतुर्थी का पूजा मुहूर्त, इस एक काम के बिना अधूरा रहेगा व्रत

0
किस दिन है सकट चौथ? जानें तिलकुट चतुर्थी का पूजा मुहूर्त, इस एक काम के बिना अधूरा रहेगा व्रत

[ad_1]

हाइलाइट्स

सकट चौथ के दिन प्रात:काल से लेकर सुबह 09 बजकर 44 मिनट तक शोभन योग बना हुआ है.
व्रत के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय रात 09 बजकर 10 मिनट पर है.

नए साल की पहली संकष्टी चतुर्थी सकट चौथ है. इसे तिलकुट चतुर्थी और माघी चतुर्थी भी कहते हैं. यह माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है. सकट चौथ के दिन व्रत रखकर विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करते हैं. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट बताते हैं कि सकट चौथ के व्रत में चंद्रमा को अर्घ्य देना महत्वपूर्ण है. गणेश पूजन के बाद रात में विधिपूर्वक चंद्रमा को अर्घ्य देते हैं. इसके बिना यह व्रत अधूरा रहता है. चंद्र अर्घ्य के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है. सकट चौथ के दिन सुबह में शोभन योग बन रहा है, उस समय में ही आपको सकट चौथ की पूजा कर लेनी चाहिए. आइए जानते हैं कि सकट चौथ कब है? सकट चौथ का पूजा मुहूर्त क्या है? सकट चौथ के दिन चंद्रोदय कब होगा?

कब है सकट चौथ 2024?

पंचांग के अनुसार, इस साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 जनवरी दिन सोमवार को सुबह 06 बजकर 10 मिनट से प्रारंभ होगी. इस तिथि का समापन अगले दिन 30 जनवरी मंगलवार को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर सकट चौथ 29 जनवरी को मनाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 12 घंटे पूर्व लगता है सूतक काल, जानें कौन से काम नहीं करने

सकट चौथ 2024 पूजा मुहूर्त

29 जनवरी को सकट चौथ के दिन प्रात:काल से लेकर सुबह 09 बजकर 44 मिनट तक शोभन योग बना हुआ है. इस शुभ योग में आपको सकट चौथ की पूजा करनी चाहिए. इस दिन का शुभ मुहूर्त या अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:13 पीएम से 12:56 पीएम तक है. उस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र भी शाम 06 बजकर 57 मिनट तक है.

सकट चौथ 2024 पर दिन का चौघड़िया मुहूर्त
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: 07:11 एएम से 08:32 एएम तक
शुभ-उत्तम मुहूर्त: 09:53 एएम से 11:14 एएम तक
चर-सामान्य मुहूर्त: 01:55 पीएम से 03:16 पीएम तक
लाभ-उन्नति मुहूर्त: 15:16 पीएम से 04:37 पीएम तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: 04:37 पीएम से 05:57 पीएम तक

ये भी पढ़ें: नए साल में मिलने लगें ऐसे 6 संकेत तो संभल जाएं, पितर हैं क्रोधित, अमावस्या पर कर लें 3 आसान उपाय

सकट चौथ 2024 चंद्र अर्घ्य समय
सकट चौथ वाले दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय रात 09 बजकर 10 मिनट पर है. उस समय चंद्रमा का उदय होगा. इस व्रत में चंद्रमा के उदय के लिए व्रती को प्रतीक्षा करनी पड़ती है क्योंकि कृष्ण पक्ष की चंद्रोदय देर से होता है.

सकट चौथ का महत्व
पद्म पुराण में सकट चौथ का वर्णन किया गया है. जो निर्जला सकट चौथ का व्रत रखकर गणेश जी की पूजा करता है, उसके सभी संकट दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि तथा खुशहाली आती है. सकट चौथ की पूजा में गणेश जी को तिल और गुड़ से बने तिलकुट का भोग लगाते हैं.

Tags: Dharma Aastha, Lord ganapati, Religion

[ad_2]

Source link