Home Life Style किस दिशा में होना चाहिए पानी की टंकी, सही स्थान का रखें विशेष ध्यान, जीवन पर पड़ता है गहरा असर

किस दिशा में होना चाहिए पानी की टंकी, सही स्थान का रखें विशेष ध्यान, जीवन पर पड़ता है गहरा असर

0
किस दिशा में होना चाहिए पानी की टंकी, सही स्थान का रखें विशेष ध्यान, जीवन पर पड़ता है गहरा असर

[ad_1]

हाइलाइट्स

दक्षिण पश्चिम दिशा यानी नैऋत्य कोण में भी पानी की टंकी नहीं होनी चाहिए.
इस स्थान में पानी होने से घर में सदस्यों को बीमारियां होती हैं.

Vastu Tips For Water Tank : ज्योतिष शास्त्र के ग्रंथ बृहत्संहिता में पानी, अग्नि, वायु, आकाश और पृथ्वी तत्व के लिए अलग-अलग दिशा निर्धारित की गई है. भोपाल निवासी ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा का मानना है कि घर में इन तत्वों से जुड़ी चीजें भी दिशाओं के अनुसार ही रखनी चाहिए. यदि ऐसा नहीं किया जाए तो घर में वास्तु दोष होने लगता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा पानी तत्व के लिए है. इस दिशा में घर का जल स्थान, टंकी या पीने का पानी रखा जाए तो घर में परेशानियां नहीं आएंगी. इसके उलट दिशाओं में यदि पानी रखा जाए तो घर में धन हानि और बीमारियां होती है. साथ ही घर में रहने वाले लोगों की परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं.

वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी रखने का सही स्थान
-वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर पूर्व दिशा पानी की टंकी रखने के लिए शुभ बताई गई है. मान्यता के अनुसार इस दशा में पानी होने से धन लाभ होता है. इसके अलावा घर में उन्नति और समृद्धि भी आती है.

यह भी पढ़ें -घर में कूलर लाने से पहले जान लें 5 वास्तु टिप्स, रंग का है विशेष महत्व, सुख समृद्धि पर पड़ता है असर

-उत्तर दिशा में पानी की टंकी या पीने का पानी रखा जाए तो घर में शांति और सुख बढ़ता है.

-उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा में पानी की टंकी रखने से घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है. साथ ही घर का माहौल शांतिमय बना रहता है.

इन दिशाओं में नहीं रखना चाहिए पानी

-वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि दक्षिण पूर्व दिशा पानी की टंकी या जल स्थान बनाने के लिए बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं है. ये दिशा अग्नि की दिशा मानी जाती है, अग्नि और पानी का मेल गंभीर वास्तु दोष उत्पन्न कर सकता है.

-घर में दक्षिण दिशा की तरफ पानी की टंकी या भूमिगत टैंक बिल्कुल नहीं होना चाहिए. ऐसा होने से परिवार में अशांति और अप्रत्याशित हानि होती है.

यह भी पढ़ें -चक्र क्या हैं? किस चक्र का क्या है नाम? ज्योतिषाचार्य से जानें इनका महत्व

-वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण पश्चिम दिशा यानी नैऋत्य कोण में भी पानी की टंकी नहीं होनी चाहिए. इस स्थान में पानी होने से घर में सदस्यों को बीमारियां होती हैं, और कर्ज भी बढ़ता है. इस तरह के घर में रहने वाले लोगों को मानसिक बीमारियां भी हो सकती हैं.

[ad_2]

Source link