[ad_1]
अहमदाबाद. प्रमुख स्वामी नगर में चल रहे प्रमुख स्वामी महाराज जन्म शताब्दी समारोह में आज देश के गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे और पूरा नगर का भ्रमण किया. बाद में गृहमंत्री ने सभा स्थल पर पहुंचकर प्रमुख स्वामी जी महाराज को हृदयांजलि दी और उन्हें सच्चा समाज सुधारक बताया. इस दौरान मंच पर देश के जाने माने उद्योगति मौजूद रहे.
आज उत्सव के पहले दिन प्रमुखस्वामी महाराज नगर में संध्या समय में हरिभक्तों से खचाखच भरे नारायण सभागृह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे. उन्होंने बताया कि प्रमुख स्वामी महाराज नगर में शांति, दिव्यता, मानव जीवन के उत्कृठता के संदेश देखने को मिलते हैं. उन्होंने बताया कि जब इसका भूमि पूजन हुआ था तो यहां पर खेत थे लेकिन आज सुंदर भव्य नजर देखकर आश्चर्य हो रहा है. यह विश्व में बेहतर मैनेजमेंट का नमूना है. यहां पर लाखों लोगों तक प्रमुख स्वामी महाराज के संदेश पहुंचेंगे. उन्होंने प्रमुख स्वामी महाराज नगर में उपस्थिति सभी संतो का अभार व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि जीवन में जब जब उतार चढ़ाव आए हैं,प्रमुख स्वामी जी का फोन जरूर आया है.
प्रमुखस्वामी महाराज के जीवन, कार्य और संदेश पर केंद्रित, प्रत्येक दिन का एक अलग विषय निर्धारित किया गया है. इसके अलावा दोपहर में महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम, प्रातः सभा में विभिन्न विषयों पर शैक्षणिक सम्मेलन और दिन भर अनेक व्यावसायिक संघों (एसोसिएशन) के सम्मेलन जैसे विभिन्न कार्यक्रम होंगे.
इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियों में दिखाया गया कि कैसे परम पूज्य प्रमुखस्वामी महाराज का संपूर्ण जीवन दूसरों के उत्थान के लिए समर्पित रहा. प्रमुखस्वामी महाराज के नेतृत्व में बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था मानव उत्थान के लिए एक वैश्विक आंदोलन के रूप में उभरी है.
बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था प्रमुखस्वामी महाराज के नेतृत्व में आध्यात्मिक व सामाजिक संस्था है और मानव उत्कर्ष के लिए सैंकड़ों प्रवृतियां चलाती है और वर्तमान में परम पूज्य महंतस्वामी महाराज के मार्गदर्शन में बीएपीएस संस्था 160 से अधिक प्रवृतियों के माध्यम से प्रत्येक मनुष्य के सर्वांगीण उत्थान के लिए अभूतपूर्व आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सेवाएं प्रदान कर रही है.
नैतिक मूल्यों का संचारण, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण या आदिवासी उत्थान, हर जाति-वर्ग, देश-विदेश और धर्म-कर्म के व्यक्तियों पर प्रमुखस्वामी महाराज की करुणा बरसी है. 1200 से अधिक मंदिर बनाकर, 5000 से अधिक सत्संग केंद्रों के माध्यम से, 100 से अधिक स्कूल और अस्पताल बनवाकर प्रमुखस्वामी महाराज ने विश्व के विकास में योगदान दिया है. प्रमुखस्वामी महाराज द्वारा 1100 से अधिक संतों को त्यागाश्रमी दीक्षा , 750000 से अधिक पत्र, 17000 से अधिक गांवों मे विचरण और 250000 से अधिक के घरों में जाकर उन्होंने लाखों लोगों के जीवन को धन्य किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Gujrat
FIRST PUBLISHED : December 15, 2022, 21:45 IST
[ad_2]
Source link