[ad_1]
हाइलाइट्स
महिला ने घर में बच्चे को जन्म देकर पहुंची अस्पताल.
अपने नवजात को मरा हुआ समझ कर बाल्टी में छोड़ दिया.
अस्पताल अधिकारीयों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान.
अलाप्पुझा: केरल के अलाप्पुझा में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली. एक महिला घर पर अपने बच्चे को जन्म देने के बाद खून से लथपथ अस्पताल पहुंची. उसने हॉस्पिटल के अधिकारियों को अपने नवजात के बारे में बताया, जिसे वह मारा हुआ समझ कर अपने घर के बाथरूम में बाल्टी में छोड़ आई थी. अस्पताल के अधिकारियों ने बिना समय गंवाए पुलिस को सूचित किया. पुलिस दौड़ते हुए महिला के घर पहुंचे. घटनास्थल के वीडियो में, पुलिस अधिकारी कपड़े के टुकड़े में लिपटे शिशु को बचाने के लिए बाल्टी लेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं
पुलिस के अनुसार, घर पर बच्चे को जन्म देने के बाद महिला भारी रक्तस्राव होने के कारण चेंगन्नूर के एक अस्पताल में पहुंची. उसने अस्पताल के अधिकारियों को बताया कि वह घर पर एक बच्चे को जन्म दी है. और वह उस नवजात शिशु को मरा हुआ महसूस होने पर अपने घर में एक बाल्टी में छोड़ आई है. जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत अलाप्पुझा पुलिस को इसकी सूचना दी, पुलिस दौड़ते हुए उसके घर पहुंची, जहां, बाल्टी में नवजात पड़ा हुआ मिला. पुलिस ने देखा कि नवजात में अभी हिल रहा था. पुलिस ने तुरंत उसे इलाज के लिए चेंगन्नूर के एक निजी अस्पताल ले गए. नवजात का वजन महज 1.3 किलो बताया जा रहा है और वह सुरक्षित है.
ये भी पढ़ें- CCTV में कैद हुई मौत: मेडिकल स्टोर में बैठे शख्स को आया हार्ट अटैक, चंद पलों में जिंदगी खत्म
बाद में, पुलिस ने बच्चे की सुरक्षा के लिए पठानमथिट्टा बाल कल्याण समिति को सूचना दी और तानल स्वयंसेवकों की मदद से बच्चे को आगे की देखभाल और उपचार के लिए कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया. पुलिस ने एक बयान में कहा कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Crime News, Kerala News, New born
FIRST PUBLISHED : April 05, 2023, 05:00 IST
[ad_2]
Source link