Home Tech & Gadget केवल ₹15000 में खरीदें 50 इंच का Smart TV, मिलेगा 4K डिस्प्ले और DJ जैसा 60W साउंड

केवल ₹15000 में खरीदें 50 इंच का Smart TV, मिलेगा 4K डिस्प्ले और DJ जैसा 60W साउंड

0
केवल ₹15000 में खरीदें 50 इंच का Smart TV, मिलेगा 4K डिस्प्ले और DJ जैसा 60W साउंड

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

बड़ा स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान है लेकिन बजट कम है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पॉपुलर ई-कॉमर्स साइट पर 50 इंच का बड़ा स्मार्ट टीवी इस समय बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। ऑफर का लाभ लेकर इस टीवी को 15 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है। टीवी में 60W का दमदार साउंड मिलेगा। चलिए डिटेल में जानते हैं कहां इतना सस्ता मिल रहा है बड़ी स्क्रीन वाला ब्रांडेड टीवी…

15 हजार में ऐसे खरीदें 50 इंच टीवी

दरअसल, फ्लिपकार्ट पर Blaupunkt Cybersound (मॉडल नंबर 50CSA7007) सस्ते दाम में मिल रहा है। टीवी का एमआरपी 47,999 रुपये है लेकिन यह टीवी पूरे 20,000 रुपये की छूट के साथ मात्र 27,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। लेकिन आपको इतने रुपये भी खर्च नहीं करने हैं, क्योंकि टीवी पर और भी ऑफर मिल रहे हैं, जिनका लाभ लेकर आप इसकी कीमत को और कम कर सकते हैं।

1899 रुपये में आया स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा, दूर बैठे अपनों से बातें भी कर सकेंगे

फ्लिपकार्ट टीवी पर पूरे 11,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रहा है। साथ ही बैंक ऑफर का लाभ लेकर आप कीमत को 1500 रुपये तक और कम कर सकते हैं। मान लीजिए, अगर आप दोनों ऑफर का पूरा लाभ लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो टीवी की कीमत मात्र 15,499 रुपये रह जाएगी, यानी आप इस टीवी को एमआरपी से पूरे 32,500 रुपये तक कम में खरीद सकते हैं! है ना कमाल की डील।

AC, कूलर, फ्रीज और फोन; सब कुछ मिलेगा सस्ता: शुरू हो रही Amazon की समर सेल

टीवी में क्या है खास

Blaupunkt Cybersound सीरीज के इस टीवी में 50 इंच का एलईडी डिस्प्ले साइज मिल जाता है। डिस्प्ले में अल्ट्रा एचडी (4K) रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले में 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और HDR10+ का सपोर्ट मिल जाता है। टीवी में 60W स्पीकर हैं, जो डोल्बी डिजिटल और डोल्बी ट्रूसराउंड टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करते हैं। यह टीवी एंड्रॉइड टीवी ओएस पर चलता है, जो आपको गूगल प्ले स्टोर से ऐप्स डाउनलोड करने और कंटेंट एक्सेस करने की सुविधा देता है। टीवी में गूगल असिस्टेंट और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट का सपोर्ट भी मिल जाता है। टीवी में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और यूट्यूब जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिल जाता है। टीवी में 2GB रैम और 8GB स्टोरेज मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ढेर सारे ऑप्शन मिल जाते हैं।

[ad_2]

Source link