Home National कॉकपिट में गर्लफ्रेंड: DGCA की बड़ी कार्रवाई, Air India के CEO और फ्लाइट सेफ्टी हेड को थमाया नोटिस

कॉकपिट में गर्लफ्रेंड: DGCA की बड़ी कार्रवाई, Air India के CEO और फ्लाइट सेफ्टी हेड को थमाया नोटिस

0
कॉकपिट में गर्लफ्रेंड: DGCA की बड़ी कार्रवाई, Air India के CEO और फ्लाइट सेफ्टी हेड को थमाया नोटिस

[ad_1]

मुंबई/नई दिल्ली. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 27 फरवरी को एअर इंडिया की दुबई-दिल्ली उड़ान के दौरान पायलट की एक महिला मित्र के कॉकपिट में आने और इसकी सूचना समय पर नहीं देने के मामले में कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैम्पबेल विल्सन को कारण बताओ नोटिस भेजा है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया के सुरक्षा, रक्षा और गुणवत्ता परिचालन प्रमुख हेनरी डोनोहो को भी कारण बताओ नोटिस भेजा गया है.

उड़ान के चालक दल के एक सदस्य ने डीजीसीए को शिकायत दी थी कि पायलट ने अपनी महिला मित्र को कॉकपिट में आने की अनुमति दी थी और क्रू ने उस महिला को कॉकपिट में ही ड्रिंक और खाना सर्व किया था. डीजीसीए के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना की सूचना समय पर नहीं देने के लिए एअर इंडिया के सीईओ और उड़ान सुरक्षा के प्रमुख को 21 अप्रैल को ही कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया था. उड़ान के दौरान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया गया था.

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा मामले की जांच में भी देरी की गई. दोनों अधिकारियों को नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है. एअर इंडिया की ओर से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है. सूत्रों ने बताया, ‘यह घटना 27 फरवरी की है और कैम्पबेल व डोनोहो को तीन मार्च को इसकी सूचना दी गई. डीजीसीए ने पहली पूछताछ 21 अप्रैल को की, वहीं एअर इंडिया ने उससे पहले ऐसी कोई पूछताछ नहीं की थी.’

डीसीईए ने इसी महीने एअर इंडिया को जांच पूरी होने तक चालक दल के सभी सदस्यों को ड्यूटी (रोस्टर) से हटाने का निर्देश दिया था. विमानन कंपनी ने 21 अप्रैल को कहा था कि उसने उस कथित घटना को गंभीरता से लिया था और मामलों की जांच चल रही है. अनधिकृत लोगों को कॉकपिट में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होती है और ऐसा होने पर इसे नियमों का उल्लंघन माना जाता है.

(इनपुट एजेंसी से भी)

Tags: Air india, DGCA

[ad_2]

Source link