[ad_1]
Smart TV खरीदने का प्लान है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कोडक ने भारतीय बाजार में अपने 8 नए टीवी मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने भारत में नई KODAK 9XPRO TV Series लॉन्च की है, जिसमें 32, 40, 42 and 43 इंच मॉडल शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी ने अपनी CA PRO TV Series भी लॉन्च की है, जिसमें 50, 55 और 65-इंच 4K गूगल टीवी मॉडल शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी ने KODAK 4K QLED Matrix Series का 75 इंच वेरिएंट भी लॉन्च किया है। कितनी है कीमत और क्या है नए टीवी में खास, जानिए
नए टीवी मॉडल की कीमत और उपलब्धता
कोडक 9XPRO टीवी सीरीज में 32, 40, 42 and 43 इंच मॉडल शामिल हैं और इनकी शुरुआती कीमत 10,499 रुपये है। CA PRO टीवी सीरीज में 50, 55 और 65 इंच मॉडल शामिल हैं और इनकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। कोडक 4K QLED मैट्रिक्स सीरीज के 75 इंच वेरिएंट की कीमत 98,888 रुपये है। इन्हें फ्लिपकार्ट और अमेजन से खरीदा जा सकेगा।
KODAK 9XPRO TV Series
एक प्रीमियम टीवी सीरीज है जो एंड्रॉइड 11 पर काम करती है और एआरएम कॉर्टेक्स ए55*4 रियलटेक प्रोसेसर से लैस है। टीवी में डॉल्बी डिजिटल साउंड और 30W का स्पीकर आउटपुट मिलता है। टीवी के अन्य खास फीचर्स में बिल्ट-इन नेटफ्लिक्स, गूगल असिस्टेंट, क्रोमकास्ट, ब्लूटूथ 5.0, 1GB रैम और 8GB स्टोरेज है। कंपनी का कहना है कि इस सीरीज के टीवी 6,000 से ज्यादा ऐप्स और गेम्स जैसे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज़्नी प्लस हॉटस्टार, ऐप्पल टीवी, वूट, जी5, सोनी लिव, गूगल प्ले स्टोर के साथ 500,000 प्लस टीवी शो से भरे हुए हैं। सीरीज का 32 इंच वेरिएंट एचडी रेडी है जबकि अन्य सभी मॉडल फुल एचडी हैं।
KODAK CA PRO Series
इस टीवी सीरीज में 50, 55 और 65-इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल शामिल हैं। यह गूगल टीवी 4K UHD डिस्प्ले से लैस हैं और एक इंटीग्रेटेड गूगल असिस्टेंट से लैस हैं, जो क्रोमकास्ट वीडियो मीटिंग, डॉक्यूमेंट्स और यूट्यूब लर्निंग और गूगल क्लासरूम जैसे इन-बिल्ट ऐप्स के लिए एक बड़ी स्क्रीन मिलती है। इस टीवी में यूजर फोटो, वीडियो, म्यूजिक और अन्य कंटेंट भी कास्ट कर सकते हैं। कोडक सीए प्रो टीवी सीरीज में एमटी9062 प्रोसेसर और यूजर-फ्रेंडली रिमोट कंट्रोल के साथ यूएसबी 2.0, एचडीएमआई 3 (एआरसी, सीईसी), और ब्लूटूथ वी. 5.0 समेत कई कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं। यह टीवी किफायती कीमत पर बेहतरीन सिनेमैटिक एक्सपीरियंस प्रदान करता है। कंपनी का कहा है कि इन टीवी में 500,000 से अधिक टीवी शो के साथ नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, ज़ी5, सोनी लिव और गूगल प्ले स्टोर जैसे 10,000 से अधिक ऐप्स और गेम हैं। टीवी डॉल्बी ऑडियो स्टीरियो बॉक्स के साथ आते हैं और 40W का साउंड आउटपुट प्रदान करते हैं। टीवी के रिमोट पर ही नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, यूट्यूब और गूगल प्ले स्टोर के लिए डेडिकेटेड हॉटकी मिल जाते हैं।
KODAK 4K QLED Matrix series 75 inch model
कोडक 75 इंच 4K QLED टीवी (75MT5044) DTS TruSurround, 1.1 बिलियन कलर्स वाला QLED 4K डिस्प्ले, डॉल्बी एमएस12, एचडीआर 10+ के साथ 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। बेजललेस और एयरस्लिम डिजाइन वाला यह टीवी एचडीआर10+, डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी विजन, डॉल्बी डिजिटल प्लस और इन-बिल्ट क्रोमकास्ट और एयरप्ले से भी लैस हैं, जो 1000+ ऐप्स को सपोर्ट करते हैं।
[ad_2]
Source link