[ad_1]
अधिकतर लड़कियां कोरियन गर्ल की ग्लास स्किन की दीवानी होती हैं। कोरियन स्किन में चेहरे पर बिल्कुल दाग-धब्बे नहीं होते हैं और उनकी त्वचा कांच की तरह चमचमाती है। यही वजह है कि दुनियाभर में कोरियन ब्यूटी के काफी ज्यादा चर्चे हैं। अगर आप भी उनकी तरह स्किन चाहती हैं तो कुछ चीजों को अपनाना होगा। कोरियन गर्ल्स समय-समय पर स्किन को क्लीन, टोन और मॉइश्चराइज करती रहती हैं। कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप खुद ब खुद फर्क महसूस कर सकते हैं।
कोरियन लड़कियों जैसी ग्लास स्किन पाने के लिए अपनाएं ये Home Remedies
फर्मेंट चावल
कोरियन स्किन केयर रूटीन में फर्मेंट राइस मेन इंग्रेडिएंट है। इसे इस्तेमाल करने पर डैमेज स्किन से छुटकारा मिलता है और कोलेजन के उत्पादन को भी बढ़ाता है। इसे बनाने के लिए चावल को पानी में उबालें और फिर इसे छान कर पानी को निकाल लें। पानी को 2 से 3 दिन तक फर्मेंट होने के लिए रख दें। फिर फेस मिस्ट की तरह इस्तेमाल करें।
चावल के पाउडर से बनाएं फेस पैक
कोरियन स्किन केयर में चावल का खूब इस्तेमाल होता है। आप भी इसका पाउडर बना कर रख लें और फिर इसकी मदद से अलग-अलग फेस पैक तैयार करें। इसे आप दही, बेसन, एलोवेरा जेल के साथ भी मिला सकती हैं।
डबल क्लिंजिंग मेथड करें फॉलो
ग्लास स्किन पाने के लिए डबल क्लिंजिंग मेथड को जरूर फॉलो करें। ये चेहरे के पोर्स को अंदर से साफ करता है। इसके लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पहले चेहरे को अच्छे से साफ करें और फिर दही से चेहरे को साफ करें।
ग्रीन टी का करें यूज
ग्लास स्किन पाने के लिए आपको स्किन की तमाम परेशानियों से छुटकारा पाने की जरूरत है। इन सभी में एंटी एजिंग, एक्ने और दूसरी स्किन प्रॉब्लम शामिल हैं। इन सभी से छुटकारे के लिए ग्रीन टी बेस्ट है। इसे यूज करने के लिए आप ग्रीन टी को अच्छे से उबाल लें और फिर इसके पानी को छान कर ठंडा कर लें। फिर इसकी मदद से चेहरे को धोएं।
यह भी पढ़ें:Rice Flour Face Pack: कोरियन ब्यूटी सीक्रेट के हैं दीवाने? बेदाग स्किन के लिए चावल के आटे से बनाएं फेस पैक
[ad_2]
Source link