Home Life Style क्या आपने कभी खाई है सहजन की सब्जी? जोड़ों के दर्द में है बेहद फायदेमंद, ये है आसान सी रेसिपी

क्या आपने कभी खाई है सहजन की सब्जी? जोड़ों के दर्द में है बेहद फायदेमंद, ये है आसान सी रेसिपी

0
क्या आपने कभी खाई है सहजन की सब्जी? जोड़ों के दर्द में है बेहद फायदेमंद, ये है आसान सी रेसिपी

[ad_1]

हाइलाइट्स

घर में बनी सहजन की लजीज सब्जी जोड़ों के दर्द को करे दूर.
सहजन की सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद.

Sahjan Sabji Recipe: लोग खाने के बहुत शौकीन होते हैं. इसके लिए वो तरह-तरह के लजीज पकवान, भोजन बनाते और उसका आनंद लेते हैं. इसीलिए लंच (Lunch) से लेकर डिनर (Dinner) तक लोग स्वादिष्ट लजीज और सेहतमंद सब्जी को खाते हैं. इसी तरह एक सब्जी होती है सहजन की सब्जी (Sahjan Ki Sabji). सहजन की सब्जी (Sahajan Vegetable) खाने में स्वादिष्ट होने के स्वास्थ्य (Health) के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. आइए आज हम आपको सहजन की लजीज सब्जी बनाने की रेसिपी (Sahajan Recipe) बताते हैं.

सहजन की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
सहजन की सब्जी कई तरह से बनाई जाती है. कई लोग इसे बनाने के लिए सिर्फ सहजन का ही इस्तेमाल करते हैं तो वहीं कई लोग आलू सहित अन्य सब्जियों को मिलाकर सहजन की फली बनाते हैं. सहजन की सब्जी बनाने के लिए कई सामग्रियों की जरूरत होती है. सहजन फली 250 ग्राम, 3-4 आलू, 2 टमाटर, प्याज, हल्दी, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हरा धनिया, जीरा, तेल और नमक. खाने वाले लोगों के अनुसार सामग्रियां बढाई-घटाई जा सकती हैं.

Pudina Paratha Breakfast Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं पुदीना पराठा, स्वाद मिलेगा जबरदस्त, हेल्थ भी रहेगा फिट

ऐसे बनाएं स्वादिष्ट सहजन की सब्जी
सहजन की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले सहजन की फली को साफ करें और उसके 4-4 इंच के टुकड़े काट लें. अब आलू लेकर उसके टुकड़े कर लें. इसके बाद टमाटर लें और उसके टुकड़े करने के बजाय छिलके पर सिर्फ बड़ा चीरा लगाएं. इसके बाद प्रेशर कुकर में सहजन फली, आलू, टमाटर, पानी और थोड़ा सा नमक डालकर 2-3 सीटी आने तक पका लें. इसके बाद गैस बंद कर दें.

अब एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. तेल गर्म हो जाने के बाद उसमें जीरा डालकर भूनें. फिर प्याज का पेस्ट डालकर धीमी आंच में पकाएं. कुछ देर पकाने के बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर मिक्स कर दें. जब प्याज का मसाला अच्छी तरह से भुन जाए तो उसमें टमाटर डाल कर पकाएं. कुछ देर बाद आलू, सहजन की फली छना पानी डालें. फिर स्वादानुसार नमक डालकर सब्जी को पकने दें. जब सब्जी उबल जाए तो गैस बंद कर दें. अब आपकी स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर सहजन की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी. आप भी इसका आनंद लें.

Dinner Recipe: डिनर में बनाएं लजीज कटहल कोरमा, कम समय में आसानी से करें तैयार, जानें रेसिपी

Tags: Food, Food Recipe, Health, Lifestyle

[ad_2]

Source link