[ad_1]
हाइलाइट्स
काली मिर्च के सेवन से हार्ट हेल्दी होता है
जीरा पानी पेट की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है
Health Benefits Of Spices: आपके किचन में कई ऐसे मसाले होंगे जो स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं. इन्हें आप सब्जियों से लेकर अलग-अलग फूड्स में डालते होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन में रखे कुछ मसाले ऐसे होते हैं जो सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं. इन मसालों में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं. इन मासलों के सेवन से पाचनतंत्र मजबूत होता है. ये पेट अच्छे से साफ करने में भी फायदेमंद होते हैं. आइए आज हम आपको ऐसे ही मसाले और इनके सेहत को होने वाले फायदे बताते हैं.
1.जीरा: वेब एमडी में छपी एक खबर के मुताबिक जीरा स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है. वैसे तो जीरा का उपयोग तड़का लगाने में किया जाता है. जीरा, खाने का फ्लेवर बढ़ाता है. लेकिन इसके सही से उपयोग करने से सेहत को भी कई लाभ होते हैं. इसमें कई औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं. जीरा में प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसके सेवन से वजन कम होता है. जीरा डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी फायदेमंद है. रोजाना सुबह जीरा पानी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है. यह पाचनतंत्र को भी मजबूत करता है.
2.धनिया: धनिया में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं. इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन C जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. धनिया के सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं. यह हार्ट को हेल्दी बनाता है. इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है. धनिया पानी के सेवन से डायबिटीज कंट्रोल होता है. यह पाचनतंत्र को मजबूत करता है.
इसे भी पढ़ें- गुनगुने पानी के साथ किचन में रखे इस मसाले का करें सेवन, कुछ ही दिनों में घटेगा वजन, सेहत को देगा कई फायदे
3.दालचीनी: दालचीनी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं. दाल चीनी में प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेटस, फाइबर, कैल्शियम,जैसे कई तत्व पाए जाते हैं. इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल होता है. यह इंफ्लेनमेशन को कम करता है. इसमें कई एंटीबायोटिक प्रॉपर्टीज भी मौजूद होते हैं.
4.मेथी: मेथी में फाइबर, प्रोटीन, कार्ब्स, आयरन, मैगनीज, मैग्नीशियम, जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल होता है. यह कोलेस्ट्रॉल को कम कर हार्ट को हेल्दी रखता है. इसके सेवन से इन्फ्लेमेशन भी कम होता है.
इसे भी पढ़ें- RO मशीन के बिना 4 तरीकों से साफ करें पानी, बरसात के मौसम में शुद्ध जल पीना बेहद जरूरी, दूर रहेंगी कई बीमारियां
5.काली मिर्च: काली मिर्च में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं. यह सेहत के लिए लाभकारी होता है. काली मिर्च के सेवन से हार्ट हेल्दी होता है. यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है. काली मिर्च के सेवन से सर्दी-जुकाम से छुटकारा मिलता है. दूध के साथ काली मिर्च का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं. यह शुगर को कंट्रोल करता है.
.
Tags: Health News, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : July 20, 2023, 01:40 IST
[ad_2]
Source link