Home Health क्या डाइटिंग के बाद वजन बढ़ने की वजह हो सकते हैं आपके गट बैक्टीरिया?

क्या डाइटिंग के बाद वजन बढ़ने की वजह हो सकते हैं आपके गट बैक्टीरिया?

0
क्या डाइटिंग के बाद वजन बढ़ने की वजह हो सकते हैं आपके गट बैक्टीरिया?

[ad_1]

हाइलाइट्स

लोग डाइटिंग वजन कम करने के लिए करते हैं, लेकिन इसके बाद वजन बढ़ भी सकता है.
डाइटिंग के बाद वजन के फिर से बढ़ने की टेंडेंसी के पीछे एक खास तरह के गट बैक्टीरिया होते हैं.
ऐसा पाया गया है कि डाइटिंग से गट बैक्टीरिया में बढ़ोतरी होती है, जिससे वजन भी बढ़ सकता है.

Gut Bacteria: आजकल डाइटिंग वेट लॉस करने के लिए एक प्रचलित तरीका है. वजन कम करने के लिए डाइटिंग करना एक मुश्किल काम है और हर कोई इसे नहीं कर सकता. अगर कोई गंभीरता से वजन कम करने के लिए डाइटिंग करता है, तो उसे बहुत जल्दी अच्छे परिणाम मिलते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि डाइटिंग के बाद वजन बढ़ता है? एक नई स्टडी के अनुसार डाइटिंग के बाद वजन के फिर से बढ़ने की टेंडेंसी के पीछे एक खास तरह के गट बैक्टीरिया होते हैं. गट बैक्टीरिया हमारे मेटाबॉलिज्म, न्यूट्रिएंट एब्जॉर्प्शन और वेट मैनेजमेंट को रेगुलेट करते हैं. यानी, हमारे गट बैक्टीरिया में चेंजेज बता सकते हैं कि डाइटिंग के बाद वजन क्यों बढ़ता है. आइए जानें इसके बारे में.

क्या होते हैं गट बैक्टीरिया?
हेल्थलाइन के अनुसार हमारे शरीर में लाखों बैक्टीरिया होते हैं. अधिकतर बैक्टीरिया इंटेस्टाइन में पाए जाते हैं, जिन्हें गट बैक्टीरिया कहा जाता है. गट बैक्टीरिया हमारे स्वास्थ्य में महत्पूर्ण भूमिका निभाते हैं जैसे इम्यून सिस्टम के साथ कम्युनिकेट करना और कुछ खास विटामिन्स को प्रोड्यूस करना आदि. इसके साथ ही गट बैक्टीरिया इस बात को भी प्रभावित करते हैं कि अलग-अलग  फूड्स कैसे डाइजेस्ट होते हैं और केमिकल्स बनाते हैं, जिससे हमें पेट के भरे होने का अहसास होता है. गट बैक्टीरिया वजन को भी प्रभावित करते हैं. 

बैक्टीरिया चेंजेज और डाइटिंग के बाद वजन के बढ़ने के बीच में क्या है कनेक्शन?
बैक्टीरिया हमारे मेटाबॉलिज्म में बदलाव के लिए जिम्मेदार होते हैं. इसलिए, जब एक बार कोई व्यक्ति डाइटिंग खत्म करता है और फिर से कम रिस्ट्रिक्टेड डायट लेना शुरू करता है, तो उनके गट बैक्टीरिया में बढ़ोतरी होती है. यह माइक्रोबायोम चेंज इंटेस्टाइनल टिश्यूज को अधिक वसा को एब्जॉर्ब करने में सहायता करता है. जैसे अगर कोई इंटरमिटेंट फास्टिंग करता है या कम कैलोरी लेता है, तो इससे हमारे गट की डाइट से फैट एक्सट्रेक्ट करने की क्षमता बढ़ जाती है, जिससे वजन के बढ़ने की संभावना अधिक हो जाती है. इसलिए, डाइटिंग के बाद व्यक्ति का वजन बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें: Bad breath treatment: मुंह की गंदी बदबू से हैं परेशान तो इन चीज का करें इस्तेमाल, गारंटी से दूर भागेगी स्मेल

ये भी पढ़ें: लिवर को दुरुस्‍त रखते हैं ये फूड्स, सर्दी के मौसम में कर सकते हैं इनका सेवन

Tags: Health, Lifestyle

[ad_2]

Source link