[ad_1]
हाइलाइट्स
ट्रीटमेंट के बाद बालों का खास तरह से ख्याल रखना पड़ता है.
हेयर ऑयलिंग बालों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है.
Hair Care Tips: कई लोग खूबसूरत बालों के लिए केराटिन ट्रीटमेंट, रिबॉन्डिग या स्मूदनिंग कराते हैं. इनके इस्तेमाल से बालों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. बाल सॉफ्ट हो जाते हैं और काफी शाइनी भी दिखते हैं. लेकिन गलत हेयर केयर की वजह से इनका असर कम होने लगता है और कई बार तो बाल डैमेज होकर झड़ने भी लगते हैं. ऐसे में हर किसी के मन में यह दुविधा रहती है कि बालोंं में ट्रीटमेंट लेने के बाद किन बातों को ध्यान में रखना है. इसी सिलसिले में जाने माने हेयर केयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने बताया कि ट्रीटमेंट के बाद बालों में हेयर ऑयलिंग करना चाहिए या नहीं.
ट्रीटमेंट के बाद ऑयलिंग
दरअसल सोशल मीडिया पर जावेद हबीब ने साफ किया है कि बालों में स्मूदनिंग, केराटिन या किसी भी अन्य तरह के हेयर ट्रीटमेंट के बाद बालों में ऑयलिंग करना चाहिए या नहीं. दरअसल कई लोग यह मानते हैं कि ट्रीटमेंट के बाद हेयर ऑयलिंग करने से ट्रीटमेंट का असर कम होने लगता है और बालों को नुकसान हो सकता है. जबकि कुछ लोग बालों में तेल लगाना पसंद करते हैं.
इसे भी पढ़ें : घर पर करते हैं हेयर कलर? जावेद हबीब की 4 बातें हमेशा रखें याद, बालों को मिलेगा प्रोफेशनल लुक
ऑयलिंग करें या नहीं
जावेद हबीब ने बताया कि अगर आपने बालों में महंगे ट्रीटमेंट लिया है तो एक सप्ताह तक बालों में बिल्कुल भी ऑयलिंग नहीं करना चाहिए. लेकिन जब एक सप्ताह हो जाए तो बालों में आप किसी भी तरह का तेल लगा सकते हैं. बालों में तेल लगाने से हेयर हेल्दी रहते हैं और टूटते नहीं हैं.
कैसे लगाएं हेयर ऑयल
जावेद हबीब ने बताया कि अगर आप किसी तरह के हेयर ट्रीटमेंट के बाद बालों में तेल लगाना चाहते हैं तो यह आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. आप अच्छी तरह बालों में ऑयलिंग करें लेकिन ऑयलिंग के बाद बालों और जड़ों में अत्यधिक मसाज करने से बचें.
ये भी पढ़ें: बालों में लगाते हैं प्याज का रस? हेयर केयर में है कितना फायदेमंद, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
.
Tags: Beauty Tips, Hair Beauty tips, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : August 25, 2023, 06:45 IST
[ad_2]
Source link