[ad_1]
हाइलाइट्स
नए साल 2024 में फरवरी और मार्च में गृह प्रवेश के कुछ मुहूर्त हैं, उसके बाद अप्रैल में केवल 1 शुभ मुहूर्त है.
अप्रैल 2024 में सूर्य के मीन में आने से खरमास लग जाएगा, उसके बाद चातुर्मास होगा.
नए साल 2024 का शुभारंभ होने वाला है. अभी खरमास चल रहा है क्योंकि सूर्य देव धनु राशि में हैं. 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन खरमास का समापन होगा. उस दिन के बाद से गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त प्राप्त होने लगेंगे. सूर्य देव जब धनु और मीन राशि में होते हैं तो खरमास लगता है. नए साल 2024 में गृह प्रवेश के लिए कुल 24 शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. जो लोग अपने नए भवन में गृह प्रवेश करना चाहते हैं, उनको गृह प्रवेश मुहूर्त 2024 का कैलेंडर देख लेना चाहिए.
तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव का कहना है कि नए साल 2024 में फरवरी और मार्च में गृह प्रवेश के कुछ मुहूर्त हैं, उसके बाद से अप्रैल में केवल 1 शुभ मुहूर्त है. फिर अगले 7 महीने तक गृह प्रवेश का कोई मुहूर्त नहीं है. जो लोग गृह प्रवेश कराना चाहता हैं, वे फरवरी से अप्रैल के बीच का समय चुन सकते हैं. नहीं तो उसके बाद उनको 7 माह का लंबा इंतजार करना होगा. फिर नवंबर और दिसंबर में गृह प्रवेश मुहूर्त प्राप्त होगा. अप्रैल में सूर्य के मीन में आने से खरमास लग जाएगा, उसके बाद चातुर्मास प्रारंभ होगा. आइए जानते हैं नए साल 2024 के गृह प्रवेश मुहूर्त.
गृह प्रवेश मुहूर्त 2024
गृह प्रवेश मुहूर्त फरवरी 2024
12 फरवरी, सोमवार, मुहूर्त: दोपहर 02:56 बजे से शाम 05:44 बजे तक
14 फरवरी, बुधवार, मुहूर्त: सुबह 07:01 बजे से सुबह 10:43 बजे तक
19 फरवरी, सोमवार, मुहूर्त: सुबह 06:57 बजे से 10:33 बजे तक
26 फरवरी, सोमवार, मुहूर्त: सुबह 06:50 बजे से अगली सुबह 04:31 बजे तक
29 फरवरी, गुरुवार, मुहूर्त: सुबह 06:47 बजे से सुबह 10:22 बजे तक
ये भी पढ़ें: नए साल में कब है होली? जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, भद्रा के कारण करना होगा लंबा इंतजार
गृह प्रवेश मुहूर्त मार्च 2024
2 मार्च, शनिवार, मुहूर्त: दोपहर 02:42 बजे से अगली सुबह 06:44 बजे तक
6 मार्च, बुधवार, मुहूर्त: दोपहर 02:52 बजे से अगली सुबह 04:13 बजे तक
11 मार्च, सोमवार, मुहूर्त: सुबह 10:44 बजे से अगली सुबह 06:34 बजे तक
16 मार्च, शनिवार, मुहूर्त: सुबह 06:29 बजे से रात 09:38 बजे तक
27 मार्च, बुधवार, मुहूर्त: सुबह 06:17 बजे से शाम 04:16 बजे तक
29 मार्च, शुक्रवार, मुहूर्त: रात 08:36 बजे से अगली सुबह 06:13 बजे तक
30 मार्च, शनिवार, मुहूर्त: सुबह 06:13 बजे से रात 09:13 बजे तक
गृह प्रवेश मुहूर्त अप्रैल 2024
3 अप्रैल, बुधवार, मुहूर्त: शाम 06:29 बजे से रात 09:47 बजे तक
7 माह तक नहीं है गृह प्रवेश मुहूर्त
अप्रैल 2024 से अक्टूबर 2024 तक खरमास और चातुर्मास के कारण 7 माह तक नहीं मिलेगा गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त.
ये भी पढ़ें: नए साल की पहली सोमवती अमावस्या कब है? वर्ष में 3 बार आएगा यह शुभ अवसर, देखें पूरी लिस्ट
गृह प्रवेश मुहूर्त नवंबर 2024
2 नवंबर, शनिवार, मुहूर्त: सुबह 05:58 बजे से अगले दिन सुबह 06:35 बजे तक
4 नवंबर, सोमवार, मुहूर्त: सुबह 06:35 बजे से सुबह 08:04 बजे तक
8 नवंबर, शुक्रवार, मुहूर्त: सुबह 06:38 बजे से दोपहर 12:03 बजे तक
13 नवंबर, बुधवार, मुहूर्त: दोपहर 01:01 बजे से अगली सुबह 03:11 बजे तक
16 नवंबर, शनिवार, मुहूर्त: शाम 07:28 बजे से अगली सुबह 06:45 बजे तक
18 नवंबर, सोमवार, मुहूर्त: सुबह 06:46 बजे से दोपहर 03:49 बजे तक
25 नवंबर, सोमवार, मुहूर्त: सुबह 06:52 बजे से देर रात 01:24 बजे तक
गृह प्रवेश मुहूर्त दिसंबर 2024
5 दिसंबर, गुरुवार, मुहूर्त: दोपहर 12:49 बजे से शाम 05:26 बजे तक
11 दिसंबर, बुधवार, मुहूर्त: सुबह 07:04 बजे से सुबह 11:48 बजे तक
21 दिसंबर, शनिवार, मुहूर्त: सुबह 06:14 बजे से अगली सुबह 07:10 बजे तक
25 दिसंबर, बुधवार, मुहूर्त: सुबह 07:12 बजे से दोपहर 03:22 बजे तक
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha
FIRST PUBLISHED : December 26, 2023, 13:00 IST
[ad_2]
Source link