Home Life Style खाने का स्वाद बढ़ा देगा कटहल का अचार, इस तरीके से कई दिनों तक रहेगा अच्छा

खाने का स्वाद बढ़ा देगा कटहल का अचार, इस तरीके से कई दिनों तक रहेगा अच्छा

0
खाने का स्वाद बढ़ा देगा कटहल का अचार, इस तरीके से कई दिनों तक रहेगा अच्छा

[ad_1]

हाइलाइट्स

कटहल का अचार टेस्टी होने के साथ काफी हेल्दी भी होता है.
कटहल का अचार बनाने के लिए कच्चा कटहल प्रयोग करना चाहिए.

कटहल का अचार रेसिपी (Kathal Ka Achar Recipe): खाने में आम का अचार, नींबू का अचार या आंवले का अचार तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन क्या कभी कटहल का अचार टेस्ट किया है. जी हां, कटहल सिर्फ सब्जी के लिए ही इस्तेमाल नहीं होता है, बल्कि कटहल का अचार भी काफी टेस्टी होता है. कटहल का अचार काफी हेल्दी भी होता है जो कि काफी चाव से खाया जाता है. कटहल का अचार बनाने के लिए हमेशा कच्चा और सफेद वैराइटी वाला कटहल लेना अच्छा होता है. कटहल का अचार बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और ये लंच या डिनर का जायका काफी बढ़ा देता है.

कटहल का अचार बनाने के लिए आम का अचार बनने में पड़ने वाले लगभग सभी मसाले प्रयोग किए जाते हैं. आपने अगर कभी कटहल का अचार बनाकर नहीं देखा है, तो हमारी बताई विधि की मदद से इसे आप बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं कटहल का अचार बनाने का आसान तरीका.

इसे भी पढ़ें: आमरस बनाते वक्त आप भी तो नहीं करते हैं यह गलती, इस तरीके से बनाएंगे तो स्वाद हो जाएगा दोगुना

कटहल का अचार बनाने के लिए सामग्री
कटहल – 1/2 किलो
पीली सरसों – 3 टेबलस्पून
अजवाइन – 1 टी स्पून
मेथी दाना – 2 टी स्पून
जीरा – 2 टी स्पून
सौंफ पाउडर – 2 टी स्पून
अदरक पाउडर – 1 टी स्पून
हींग – 1/4 टी स्पून
काली मिर्च – 3/4 टी स्पून
काला नमक – 1 टी स्पून
सरसों का तेल – 1 कप
सादा नमक – स्वादानुसार

कटहल का अचार बनाने की विधि
कटहल का अचार बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे कटहल का चुनाव करें. चाहें तो कटहल को बाजार से ही छिलवा कर ला सकते हैं क्योंकि घर पर इसे छीलना काफी मुश्किलभरा काम हो सकता है. कटहल को काटने के लिए हाथों पर तेल लगाकर बीजों से छिलके हटाते हुए 1-1 इंच के टुकड़े काटें. इसके बाद एक बर्तन में पानी गर्म करने के लिए रख दें. उसके ऊपर छलनी रखें और उसमें कटहल के टुकड़े डालकर उन्हें भाप में पका लें. जब कटहल नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें. इसके लिए कुकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

अब जीरा, काली मिर्च, मेथी दाना, अजवाइन, पीली सरसों समेत अन्य सूखे साबुत मसालों को एकसाथ मिलाकर मिक्सर की मदद से पीस लें. अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म करें. कड़ाही में हल्दी, हींग और भाप में पके कटहल डालकर चम्मच से चलाते हुए 2 मिनट तक भूनें और इसके बाद गैस बंद कर दें. अब कटहल में पीसे हुए मसाले मिलाएं.

इसे भी पढ़ें: आम का मीठा अचार डालने में मदद करेगा आसान तरीका, खाने वाले चाट लेंगे उंगलियां, मिलेगी खूब तारीफ

पिसे मसाले मिलाने के बाद कड़ाही में लाल मिर्च पाउडर, सौंफ, अदरक पाउडर, काला नमक और स्वादानुसार सादा नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें. स्वाद से भरपूर कटहल का अचार बनकर तैयार है. तैयार अचार को एक चीनी या कांच का जार में डालकर स्टोर करें. कटहल के अचार को 3-4 दिन के बाद प्रयोग करने पर इसका बेहतरीन स्वाद मिलेगा. क्योंकि इतने वक्त तक कटहल सारे मसाले और तेल को अच्छी तरह से अवशोषित कर लेगी.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

[ad_2]

Source link