[ad_1]
हाइलाइट्स
वेज खाने वालों के लिए शमी कबाब बेहतर ऑप्शन है.
यह खाने में बेहद टेस्टी और आसानी से बनकर तैयार हो जाते हैं.
Shami Kabab Recipe: हर दिन एक जैसा खाना किसी को भी बोर करने के लिए काफी है. ऐसे में कुछ नया ट्राई करना है तो एक स्पेशल तरीके से बनाया गया कबाब बेहतर ऑप्शन है. यह कबाब वेज खाने वालों के लिए शानदार डिश है. दरअसल, कबाब का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में नॉनवेज की तस्वीर घूमने लगती है. लेकिन आपको बता दें कि ये पूरी तरह से वेज है. यह खाने में बेहद टेस्टी और आसानी से बनकर तैयार हो जाते हैं. यह सेहत के लिए भी हेल्दी माना जाते हैं. इस हेल्दी फूड डिश को हर उम्र के लोग खाना पसंद करते हैं. आप भी अगर इस रेसिपी का स्वाद लेना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि के द्वारा इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं.
शमी कबाब बनाने के लिए सामग्री
भीगे काले छोले– 2 कप
बेसन– 2-3 टेबल स्पून
प्याज कटा– 1/2
अदरक– 1 इंच टुकड़ा
लहसुन पुत्थी– 2
सूखी लाल मिर्च– 2-3
लौंग– 4-5
हरी मिर्च– 2-3
काली मिर्च पाउडर– 1/2 टी स्पून
दालचीनी– 1 टुकड़ा
सूखा धनिया– 1 टी स्पून
काली इलायची– 1-2
जीरा– 1 टी स्पून
हल्दी– 1/2 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती कटी– 2 टेबल स्पून
पुदीना– 2 टेबल स्पून
नींबू – 2 टी स्पून
तेल– तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार
शमी कबाब बनाने की विधि
स्वाद से भरपूर शमी कबाब बनाने के लिए सबसे पहले काले चने को अच्छी तरह से साफ करके धो लेंगे. इसके बाद उन्हें बनाने के एक दिन पहले रातभर के भीगने के लिए रख देंगे. अब अगले दिन इसको बनाने के लिए एक प्रेशर कुकर लें और उसमें भीगे हुए चने डाल देंगे. इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, अदरक, लहसुन पुत्थी, हरी और लाल मिर्च को भी डाल देंगे. इसके बाद इसमें दालचीनी, काली इलायची, जीरा, हल्दी, सूखा धनिया सहित अन्य मसाले भी एड कर देंगे. इन सभी को डालने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक और अंदाजानुसार पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद करके कम से कम 5-6 सीटियां आने का इंतजार करेंगे. इसके बाद गैस को बंद कर देंगे.
ये भी पढ़ें: घर में बच जाएं रोटियां तो फेकें नहीं, बनाएं टेस्टी गुलाब जामुन, वीडियो में देखें आसान रेसिपी
जब प्रेशर कुकर पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब ढक्कन खोलेंगे. अब कूकर का पूरा पानी निकालकर इस मिश्रण को करीब 15 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख देंगे. अब एक मिक्सर लेकर उसकी मदद से सारे मिश्रण को दरदरा पीसकर एक अलग बर्तन में निकाल लेंगे. इसके बाद सारे मिश्रण में बेसन डाल लेंगे. अब इसमें हरी धनिया पत्ती, पुदीना, नींबू का रस और थोड़ा सा नमक को भी एड कर लेंगे. इसके बाद सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे.
ये भी पढ़ें: Dinner Recipe: जल्दबाजी में हैं तो बना लें ‘अचारी आलू परवल’, बदल जाएगा खाने का स्वाद, सीखें बनाने का आसान तरीका
अब हाथों में थोड़ा सा तेल लगाकर तैयार स्टफिंग को थोड़ा-थोड़ा लेकर उसके कबाब तैयार कर एक प्लेट में रखते जाएंगे. जब सभी कबाब बन जाएं तो एक कड़ाही लेंगे, जिसमें तेल डालकर गर्म करेंगे. तेल गर्म होने पर उसमें कबाब डालकर डीप फ्राई कर लेंगे. कबाब जब दोनों ओर से गहरे सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं तो एक प्लेट में निकाल लेंगे. अब तैयार हो चुके कबाब को हरी चटनी, नींबू और प्याज के साथ सर्व कर सकते हैं.
.
Tags: Food Recipe, Healthy food, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 28, 2023, 19:00 IST
[ad_2]
Source link