[ad_1]
हाइलाइट्स
डॉ. मैकगेरी कैंसर की बीमारी को भी मात दे चुकी हैं.
जब उनकी उम्र 70 साल थी, तब उनका तलाक हो गया.
102 Year Old Doctor Tips For Life: लंबी और खुशहाल जिंदगी का सपना हर किसी का होता है. कुछ लोग इस सपने को हासिल करने में कामयाब हो जाते हैं, तो कई लोग ऐसा नहीं कर पाते. सच्चाई तो यह है कि जिंदगी जीने का तरीका सही हो, तो हर चीज संभव है. अमेरिकी राज्य एरिजोना में रहने वाली 102 साल की डॉक्टर ग्लेडिस मैकगैरी इन दिनों चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं. इसकी वजह उनकी जिंदगी का राज़ है, जो उन्होंने एक इंटरव्यू में खोला है.
इतनी लंबी जिंदगी जीने के बाद मैकगेरी खुद को थोड़ा ही बुजुर्ग मानती हैं. दिलचस्प बात यह है कि उम्र की सेंचुरी लगा चुकीं डॉक्टर 99 साल की उम्र से कम के लोगों को युवा मानती हैं. उनके जिंदगी जीने का तरीका अलग है और इसी वजह से वे आज भी बेहद एक्टिव हैं. उन्होंने प्यार को जिंदगी की सबसे ताकतवर दवा माना है और उसे जिंदगी को आगे बढ़ाने में इस्तेमाल किया है.
टुडे डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में डॉ. ग्लेडिस मैकगैरी ने बताया कि उनकी उम्र 102 साल है और वे इस समय कंसल्टिंग डॉक्टर के तौर पर काम कर रही हैं. वे अमेरिका में एरिज़ोना के स्कॉट्सडेल में अपने घर पर स्वतंत्र रूप से रहती हैं. रोज एक्सरसाइज करती हैं और 3800 स्टेप्स चलती हैं. फिजिशियन डॉ. मैकगैरी के पास लंबे जीवन के बारे में शेयर करने के लिए बहुत सी बातें हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में भी कई परेशानियां आईं.
उन्हें कैंसर की बीमारी से जूझना पड़ा, लेकिन जीत उनकी ही हुई. उन्हें अपनी एक बेटी की मौत को भी देखना पड़ा और जब वह लगभग 70 वर्ष की थीं, तब उनका तलाक हो गया. उन्होंने अपनी एक किताब ‘द वेल-लिव्ड लाइफ: ए 102-ईयर-ओल्ड डॉक्टर्स’ में इस दौर को जिंदगी का सबसे कठिन दौर बताया है. डॉ. मैकगैरी ने अपनी सेहत और खुशी के 6 रहस्यों का खुलासा अपनी किताब में किया है. इस बारे में आपको भी जान लेना चाहिए.
हर उम्र में अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के 6 सीक्रेट
– डॉ. मैकगैरी की मानें तो लोग अपनी जिंदगी में स्वस्थ और खुश रहने के लिए असफलताओं में न फंसें. यह पसंद की बात है आप क्या चुनते हैं. उन्होंने दर्द और विरह में फंसना नहीं चुना. इससे चोट लगी और उन्हें यह पसंद नहीं आया. खुद को इन चीजों से निकालकर एनर्जी का सही जगह उपयोग किया.
– जिंदगी में हर चीज टीचर की तरह है. जब उनका तलाक हुआ, तब उन्होंने इससे उबरने के लिए अपनी बेटी के साथ नई तरह की मेडिकल प्रैक्टिस शुरू की. इससे उन्हें जीने की वजह मिली. वे इस अनुभव को सबसे बड़ा शिक्षक मानती हैं. इससे उन्हें खुद को डॉक्टर के तौर पर आगे बढ़ने में मदद मिली.
यह भी पढ़ें- यूरिक एसिड का खात्मा कर देंगे 5 फल, शरीर को बना सकते हैं फौलादी, आज से ही शुरू करें सेवन
– वे मानती हैं कि जिंदगी में मानसिक, आध्यात्मिक और शारीरिक स्तर पर मूव करने की जरूरत होती है. आपको अपनी एनर्जी और आनंद को उस दिशा में लगाना चाहिए, जहां आप जाना चाहते हैं और जैसा आप महसूस करना चाहते हैं. इससे आपको खुश और स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी.
– मैकगैरी का मानना है कि अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए अच्छी डाइट और एक्सरसाइज बेहद महत्वपूर्ण है. हालांकि वे अपनी पसंद की सभी चीजें खाती हैं, जिसमें केक और हैमबर्गर शामिल है. वे शराब नहीं पीतीं और स्मोकिंग नहीं करतीं. आप अपनी मर्जी से खाना खाएं और एक्सरसाइज करें.
यह भी पढ़ें- कब्ज से जूझ रहे लोग जरूर खाएं गर्मियोंं का ये खास फ्रूट, पहले दिन से मिलेगा आराम, शुगर भी रहेगी कंट्रोल
– 102 साल की डॉक्टर मानती हैं कि हम सभी यहां एक उद्देश्य से आए हैं. हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने भीतर इसे खोजें. वह प्यार को सबसे ताकतवर दवा मानती हैं. प्यार उनके जीवन का सेंट्रम थीम रहा और प्यार की बदौलत उन्होंने अपनी जिंदगी में मुश्किलों को हराया.
– डॉय मैकगेरी के अनुसार जैसे-जेसे आपका शरीर बूढ़ा होता है, वैसे-वैसे आप बेहतर बनते जाते हैं. 102 साल की उम्र में वे एक गांव बसाना चाहती हैं, जहां लिविंग मेडिसिन यानी जीवंत दवा बनाई जा सके और सभी लोग वहां आकर अपना कल्याण कर सकें. इससे लोग उम्र बढ़ने के साथ ज्यादा स्वस्थ रहेंगे.
.
Tags: Health, Health tips, Lifestyle, Trending news
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 10:45 IST
[ad_2]
Source link