[ad_1]
भारत की बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में शामिल एयरटेल की ओर से ढेरों प्रीपेड प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं, जिनमें अलग-अलग डाटा और कॉलिंग बेनिफिट्स मिलते हैं। ढेरों प्लान्स के साथ सब्सक्राइब्रर्स को Wynk Music का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है और अब यूजर्स को 50GB तक फ्री डाटा दिया जा रहा है। यह फ्री डाटा बेनिफिट Wynk Music का सब्सक्रिप्शन लेने पर मिलेगा।
अगर आप ऐड-फ्री म्यूजिक सुनना चाहते हैं और आपको अनलिमिटेड ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग के अलावा ऑफलाइन सॉन्ग्स डाउनलोड जैसे फायदे चाहिए तो इसके लिए Wynk Music ऐप का सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। मजेदार बात यह है कि इस सेवा का सब्सक्रिप्शन लेने पर दो प्लान्स के साथ क्रम से 5GB और 50GB हाई-स्पीड डाटा एयरटेल यूजर्स को फ्री में दिया जा रहा है।
इन शहरों में Jio से पहले मिलने लगी Airtel की 5G स्पीड, खुश हो गए यूजर्स
मंथली सब्सक्रिप्शन पर 5GB डाटा फ्री
अगर आप Wynk Music Premium का सब्सक्रिप्शन एक महीने के लिए लेते हैं तो आपको 5GB हाई-स्पीड डाटा फ्री दिया जाएगा। इसके अलावा अनलिमिटेड स्ट्रीमिंग, हेलोट्यून्स, डाउनलोड्स और ऐड-फ्री म्यूजिक जैसे फायदे भी मिलेंगे। एयरटेल यूजर्स के लिए फ्री डाटा के साथ यह मंथली प्लान 149 रुपये के बजाय केवल 98 रुपये का है।
एनुअल सब्सक्रिप्शन पर 50GB डाटा फ्री
पूरे साल के लिए Wynk Music Premium का सब्सक्रिप्शन लेने वाले एयरटेल यूजर्स को 50GB हाई-स्पीड डाटा फ्री मिल रहा है। इस सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत 301 रुपये है और इसके साथ सालभर के लिए आपका म्यूजिक स्ट्रीमिंग अनुभव शानदार हो जाएगा और पिछले प्लान में मिलने वाले सभी फायदे इसमें भी मिलेंगे।
एयरटेल यूजर्स के लिए फ्री में Disney+ Hotstar, इन प्लान्स से करना होगा रीचार्ज
पहले महीने के लिए फ्री है Wynk Music
अगर आप Wynk Music का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने से पहले ट्रायल लेना चाहते हैं तो एयरटेल और नॉन-एयरटेल यूजर्स सभी के लिए पहला महीना बिल्कुल फ्री है और 49 रुपये कीमत वाले फायदे फ्री में दिए जा रहे हैं। इन प्रीमियम फायदों में ऑफलाइन गाने डाउनलोड करने, ऐड-फ्री म्यूजिक, पॉडकास्ट और लाइव शोज सुनने और अनलिमिटेड स्ट्रीमिंग के साथ एक्सक्लूसिव प्लेलिस्ट्स भी शामिल हैं।
[ad_2]
Source link